
Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja, T20 World Cup 2022: एशिया कप में टीम इंडिया को झटका तब लगा था जब ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चोट के चलते पूरे एशिया कप से बाहर हो गए थे और अब टीम इंडिया को दोहरा झटका लगा है क्योंकि रविंद्र जडेजा चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जडेजा की चोट इतनी गंभीर बताई जा रही है जिसकी वजह से उनका टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेलना मुश्किल है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले रविंद्र जडेजा को प्रैक्टिस के दौरान घुटने में चोट लगी थी जिसकी वजह से वह एशिया कप 2022 से बाहर हो गए थे
BCCI सूत्रों ने दी जानकारी:
बीसीसीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के दाएं घुटने की चोट बहुत ही ज्यादा गंभीर है। इस वजह से उनके घुटने का ऑपरेशन किया जाएगा, फल स्वरूप उन्हें अनिश्चित काल के लिए टीम इंडिया से बाहर होना पड़ सकता है। राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी की मेडिकल टीम ने एक रिपोर्ट बीसीसीआई को सौंपी है जिसमें बताया गया है कि रविंद्र जडेजा की चोट काफी गंभीर है और इसका ऑपरेशन किया जाएगा। हालांकि जडेजा के T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का अधिकारिक रूप से ऐलान BCCI ने नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: 2 खिलाड़ी जो कल पाकिस्तान को हराने में टीम इंडिया की मदद करेंगे
क्रिकेट फैंस यह खबर सुनकर काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं क्योंकि पहले ही टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्शल पटेल राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का T20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इन दो भारतीय खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा मौका
राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी की मेडिकल टीम के अनुसार जडेजा का यह ऑपरेशन कितने समय में रिकवर हो पाएगा, इस बात की जानकारी उन्होंने नहीं दी है। लेकिन यह एक एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट का मामला है इस हिसाब से जडेजा को चोट उबरने में लगभग 6 महीने का समय लग सकता है। गौरतलब है कि T20 वर्ल्ड कप 2022 अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है।
Updated on:
3 Sep 2022, 8:33 PM IST
Published on:
3 Sep 2022, 8:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.