30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ आज होने वाले सुपर चार के मुकाबले में इन दो भारतीय खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा मौका

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 का एक हाई वोल्टेज मुकाबला आज देखने को मिलेगा। इस मैच में भारत की तरफ से पिछले दो मुकाबलों के आधार पर दो खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। आइए आपको इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 4 Sep 2022, 3:07 PM IST

Ind vs Pak, Asia Cup 2022

Ind vs Pak, Asia Cup 2022

IND vs PAK, Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 का लीग चरण खत्म हो चुका है और अब सुपर 4 की बारी है। भारत के अलावा अफगानिस्तान, श्रीलंका और पाकिस्तान ने सुपर 4 के लिए क्वालीफाई किया है। ग्रुप A में भारत टॉप पर रह तो ग्रुप बी में अफगानिस्तान 4 अंकों के साथ शीर्ष पायदान पर रहा। कल से सुपर 4 के मुकाबलों की शुरुआत हो चुकी है, पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। आज दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है लीग मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हराया था। वहीं पाकिस्तान ने अपने आखिरी मुकाबले में हांगकांग पर 155 रनों से जीत दर्ज कर क्वालीफाई किया था। आइए आपको उन दो खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्हें शायद टीम इंडिया में कल जगह ना मिले

1) Awesh Khan:

कल होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया के जो पहले खिलाड़ी बाहर होंगे, वह शायद आवेश खान हो। लीग मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में आवेश ने 2 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट झटका। इसके बाद हांगकांग के खिलाफ हुए दूसरे मुकाबले में वह काफी महंगे साबित हुए। अपने कोटे के चार ओवरों में आवेश ने 53 रन लुटाए और मात्र एक विकेट झटका। इस प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम मैनेजमेंट शायद आवेश खान को पाकिस्तान के खिलाफ बाहर का रास्ता दिखा सकता है।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022: विराट कोहली की फॉर्म पर सवाल उठाने वाले कपिल देव के बदले सुर



2) Dinesh Karthik:

पाकिस्तान के खिलाफ जो दूसरा भारतीय खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन से बाहर होगा वह शायद दिनेश कार्तिक हो सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ लीग मुकाबले में पहले मैच में टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 33 और 3 विकेट निकालकर जीत दिलाई थी हालांकि दिनेश कार्तिक भी उस मैच में 1 रन बनाकर नाबाद रहे थे और हांगकांग के खिलाफ दूसरे मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022 दुबई के इस लग्जरी होटल में रुकी है टीम इंडिया, देखें कितना है किराया

पाकिस्तान के खिलाफ कोच राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा की यही सोच होगी कि अगर प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत को शामिल किया जाता है तो शायद दिनेश कार्तिक की जगह ना बैठे। अब देखने लायक बात होगी कि कल पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होती है और खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलता है?