
Bhuvneshwar Kumar
IND vs PAK, Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं और सुपर 4 में अफगानिस्तान, भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमों ने जगह बनाई है। सुपर 4 में आज दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। लीग मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर शानदार पटखनी दी थी और ऐसे ही प्रदर्शन को टीम इंडिया आज होने वाले मैच में दोहराना चाहेगी। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे दो खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो पाकिस्तान को हराने में टीम इंडिया की मदद करते हुए नजर आएंगे
1) Hardik Pandya:
टीम इंडिया का यह दिग्गज ऑलराउंडर जबरदस्त फॉर्म में चल रहा है। हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर ही एशिया कप 2022 के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था। इस मैच में पांड्या के पावर ने पाकिस्तान को झुकने पर मजबूर कर दिया। 28 अगस्त को हुए इस मुकाबले में उन्होंने 25 रन देकर तीन विकेट निकाले और रन चेस में महत्वपूर्ण 17 गेंदों में 33 रनों की मैच विजई पारी खेली। अगर ऐसा ही प्रदर्शन पांड्या कल पाकिस्तान के खिलाफ दोहराने में सफल रहते हैं तो जरूर पाकिस्तान की टीम हार का मुंह देखेगी।
2) Bhuvaneshvar kumar:
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद एशिया कप में भारतीय तेज गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर आ गई और उन्होंने टीम के साथ क्रिकेट फैंस को भी निराश नहीं किया। पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने अपनी स्विंग का जादू दिखाया और 4 ओवर में 26 रन देकर चार विकेट झटके और पाकिस्तान को हराने में टीम इंडिया की मदद की। वहीं हांगकांग के खिलाफ दूसरे मुकाबले में भुवनेश्वर ने शानदार प्रदर्शन किया और 3 ओवरों में 15 रन दिए और एक विकेट निकाला।
Updated on:
4 Sep 2022, 3:04 PM IST
Published on:
3 Sep 2022, 8:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.