
Virat kohli and anuska sharma, Photo ANI
Asia Cup 2022: एशिया कप इस बार श्रीलंका की मेजबानी में यूएई में होने जा रहा है। पहले यह टूर्नामेंट श्रीलंका में होना था लेकिन खराब आर्थिक हालातों के चलते इसे यूएई शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। पहला मैच श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगा, जबकि भारत का सामना 28 अगस्त को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। इस बार 6 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश अफगानिस्तान के अलावा छठी टीम क्वालिफिकेशन राउंड के थ्रू जुड़ेगी। एशिया कप शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर है। टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ को पॉजिटिव हो गए हैं, जिसकी वजह से वह आज टीम के साथ दुबई नहीं जा पाएंगे। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम दुबई के लिए रवाना हो चुकी है
विराट अनुष्का दिखे संग
आज भारतीय टीम दुबई के लिए रवाना हुई तो एयरपोर्ट पर विराट कोहली के साथ बॉलीवुड स्टार और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा बेटी, वामीका के साथ दिखीं। इसके अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और फोटो में रवि अश्विन भी नजर आ रहे हैं। वही टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी सीधे वेस्टइंडीज से दुबई के लिए उड़ान भरेंगे। बता दें कि एशिया कप शुरू होने से पहले तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम
Team India for Asia Cup 2022- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, दीपक हुडा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।
Updated on:
5 Jul 2025, 1:01 PM IST
Published on:
23 Aug 2022, 3:44 PM IST
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.