5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्‍तान मैच के टिकटों की बिक्री शुरू, जानें टिकट प्राइस से लेकर पूरी बुकिंग प्रक्रिया

Asia Cup 2023 Tickets Booking : एशिया कप 2023 के तहत श्रीलंका में खेले जाने वाले मैचों के टिकटों की बिक्री भी शुरू हो गई है। इस टूर्नामेंट के तहत चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान के बीच मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा। इस मैच टिकट्स आज 17 अगस्‍त से ऑनलाइन उपलब्‍ध कराए जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
ind-vs-pak-match-tickets.jpg

भारत-पाकिस्‍तान मैच के टिकटों की बिक्री शुरू, जानें टिकट प्राइस से लेकर पूरी बुकिंग प्रक्रिया।

Asia Cup 2023 Tickets Booking : एशिया कप 2023 के तहत श्रीलंका में खेले जाने वाले मैचों के टिकटों की बिक्री भी शुरू हो गई है। टूर्नामेंट के चार मैच पाकिस्‍तान तो फाइनल समेत 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के तहत चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान के बीच मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा। इस मैच टिकट्स आज 17 अगस्‍त से ऑनलाइन उपलब्‍ध कराए जा रहे हैं। आइये आपको बताते हैं कि आप भारत-पाक मुकाबले समेत अन्‍य मैचों के टिकट कैसे बुक कर सकते हैं और उनका प्राइस कितना रखा गया है?


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका में होने वाले एशिया कप के 9 मैचों के टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है। फैंस pcb.bookme.pk पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। भारत-पाक मैच की टिकट्स की काफी मांग है। ये मुकाबला श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 2 सितंबर को खेला जाएगा। अधिकतर मैचों के एक आईडी पर 4 टिकट खरीद सकते हैं, वहीं बड़े मैचों के एक आईडी या पासपोर्ट पर 2 टिकट ही खरीद पाएंगे।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच (2 सितंबर)

Grass Embankment West Stands - 2492 रुपये (30 डॉलर)

Grass Embankment Stands - 2492 रुपये (30 डॉलर)

Grand Stand Top Level B - 24926 रुपये (300 डॉलर)

Grand Stand Top Level A - 24926 रुपये (300 डॉलर)

A and B Lower - 10386 रुपये (125 डॉलर)

यह भी पढ़ें : World Cup 2023 में नहीं खेलेंगे ये 2 दिग्गज खिलाड़ी, बोर्ड ने ही काट दिया पत्ता

भारत बनाम नेपाल मैच (4 सितंबर)

Grass Embankment West Stands - 830 रुपये (10 डॉलर)

Grass Embankment Stands - 830 रुपये (10 डॉलर)

Grand Stand Top Level B - 4154 रुपये (50 डॉलर)

Grand Stand Top Level A - 4154 रुपये (50 डॉलर)

A and B Lower - 3323 रुपये (40 डॉलर)

यह भी पढ़ें : एशिया कप के लिए घोषित सभी टीमें यहां देखें... और जानें कब होगा टीम इंडिया का ऐलान