3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओमान के खिलाफ टीम इंडिया का इतिहास रचना कन्फर्म, ऐसा करने वाली बनेगी दुनिया की दूसरी टीम

IND vs OMAN: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ओमान के खिलाफ ग्रुप स्टेज का अपना तीसरा मुकाबला खेलने उतरेगी और मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया नया कीर्तिमान रच देगी।

2 min read
Google source verification
India Cricket T20 team

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- IANS)

भारतीय टीम शुक्रवार को ओमान के खिलाफ एशिया कप 2025 के 12वें मुकाबले में उतरते ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर लेगी। यह टीम इंडिया का 250वां टी20 मुकाबला होगा। टी20 इतिहास में इस आंकड़े को अब तक सिर्फ पाकिस्तानी टीम ही छू सकी है। भारतीय टीम ने अब तक 249 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 166 मैचों में जीत मिली, जबकि 71 मुकाबलों में हार का सामना किया। इस दौरान 6 मुकाबले टाई रहे। इतने ही मैच बेनतीजा भी रहे।

पाकिस्तान ने जीते हैं 157 मैच

वहीं, पाकिस्तान ने साल 2006 से अब तक कुल 275 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने 157 मुकाबलों को अपने नाम किया, जबकि 107 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस टीम के 4 मुकाबले टाई, जबकि 7 मैच बेनतीजा रहे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम मौजूद है, जिसने अब तक 235 टी20 मैच खेले हैं, जबकि वेस्टइंडीज की टीम 228 मुकाबलों के साथ चौथे नंबर पर है। श्रीलंका 212 मुकाबलों के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद है।

शुक्रवार को आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारत का सामना कमजोर ओमान से है। भले ही टी20 इतिहास में दोनों टीमों के बीच कभी मुकाबला नहीं खेला गया, लेकिन आंकड़ों को देखा जाए, तो टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी नजर आता है। फैंस को उम्मीद है कि भारत इस एशिया कप जीत की हैट्रिक लगाएगा। भारत ने एशिया कप 2025 के अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने यूएई के खिलाफ अपने पहले मैच को 9 विकेट से जीता, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की।

टीम इंडिया फिलहाल ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। इस ग्रुप से भारत के अलावा, पाकिस्तान की टीम सुपर-4 में प्रवेश कर चुकी है। ऐसे में दोनों देशों के बीच 21 सितंबर को एक बार फिर हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है।

सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें

  • पाकिस्तान 275
  • भारत 249
  • न्यूजीलैंड 235
  • वेस्टइंडीज 228
  • श्रीलंका 212
  • ऑस्ट्रेलिया 211
  • इंग्लैंड 210
  • साउथ अफ्रीका 206
  • बांग्लादेश 200
  • आयरलैंड 176
  • जिम्बाब्वे 174
Story Loader