
एशिया कप से पहले केएल राहुल समेत इन 5 खिलाडि़यों ने नहीं दिया यो यो टेस्ट।
Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का आगाज होने में अब तीन दिन ही बाकी हैं। टीम इंडिया एशिया कप की तैयारियों को लेकर कड़े अभ्यास में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जल्द भारतीय टीम एशिया कप खेलने के लिए श्रीलंका रवाना होगी। इससे पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरू में 6 दिवसीय कैंप कर रहे हैं। जहां विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा समेत सभी खिलाड़ियों ने यो यो टेस्ट पास कर लिया है, लेकिन खबर आ रही है कि केएल राहुल समेत कुछ खिलाडि़यों ने यो यो टेस्ट दिया ही नहीं है। अब सवाल ये है कि ये खिलाड़ी क्या बिना यो यो टेस्ट के लिए एशिया कप खेलेंगे? आइये जानते हैं इन खिलाडि़यों के यो यो टेस्ट नहीं देने के पीछे की वजह आखिर क्या है?
दरअसल, जानकारी मिली है कि भारतीय टीम के कुल 5 खिलाड़ियों ने यो यो टेस्ट नहीं दिया है। इन खिलाडि़यों में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, बल्लेबाज तिलक वर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन शामिल हैं। केएल राहुल को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी आयरलैंड दौरे पर भी गए थे। अब ये सभी एशिया कप की तैयारियों में जुटे हैं।
केएल राहुल ने फिटनेस हासिल नहीं की
बता दें कि लंबे समय तक चोट से जूझने के बाद केएल राहुल को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक पूरी तरह से फिटनेस हासिल नहीं की है। इस कारण केएल राहुल का यो-यो टेस्ट नहीं हो सका है। हालांकि वह बल्लेबाजी के अभ्यास में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही उनका भी यो-यो टेस्ट कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर वनडे में नंबर-1 बना पाक, जानें भारत कौन से नंबर पर
पहले पास कर चुके थे टेस्ट
वहीं, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा एशिया कप की स्क्वॉड में शामिल हैं। सैमसन को बतौर रिजर्व प्लेयर टीम में रखा गया है। इसके साथ ही ये सभी आयरलैंड के दौरे पर भी गए थे और उससे पहले ही इन्होंने यो-यो टेस्ट पास किया था। बताया जा रहा है कि ऐसे में इन्हें अब यो यो टेस्ट देने की जरूरत नहीं है। इसलिए ये सीधे एशिया कप की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें : IBSA World Games: टीम इंडिया ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर रचा इतिहास
Published on:
27 Aug 2023, 11:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.