5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IBSA World Games: टीम इंडिया ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल

IBSA World Games 2023 : भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने इंटरनेशनल ब्लाइंड स्पोर्ट्स फेडरेशन वर्ल्ड गेम्स 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा मात देकर गोल्ड मेडल पर कब्‍जा करते हुए इतिहास रच दिया। इतना ही नहीं टीम इंडिया ने सभी लीग मैच जीतकर अपराजित भी रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Aug 2023, 9:13 AM IST

ibsa-world-games-2023-indian-womens-blind-cricket-team-beats-australia-wins-historic-gold.jpg

टीम इंडिया ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल।

IBSA World Games 2023 IND vs AUS : भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने बर्मिंघम में आयोजित इंटरनेशनल ब्लाइंड स्पोर्ट्स फेडरेशन वर्ल्ड गेम्स 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा मात दी है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल पर कब्‍जा कर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम गोल्‍ड जीतने वाली पहली पहली टीम बन गई है। भारतीय महिला ब्लाइंड टीम ने विश्व खेलों में शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया है। बता दें कि टीम इंडिया ने सभी लीग मैच जीतकर अपराजित रही। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना सकी। इसके बाद बारिश ने खलल डाली तो डीएलएस के तहत भारत को 42 रनों के संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे भारतीय टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।


ऑस्‍ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन उसकी शुरुआत काफी खराब रही। ऑस्‍ट्रेलिया ने चौथे ही ओवर में पहला विकेट गंवा दिया और पावरप्‍ले में वह सिर्फ 29 रन ही बना सकी। भारत ने 8वें और 9वें ओवर में दो विकेट गिराए तो ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 39/3 हो गया। इसके बाद सी लुईस और सी वेबेक ने 54 रन की पार्टनरशिप कर पारी को आगे बढ़ाया।

नियमित अंतराल पर विकेट लेकर किया कमबैक

हालांकि, भारतीय टीम नियमित अंतराल पर विकेट लेती रही और मैच में शानदार कमबैक किया। भारत ने केवल 3 ओवरों में लगातार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट के नुकसान पर 109 रन पर रोक दिया। अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया की टीम पांच रन और जोड़े और इस तरह टीम का स्‍कोर 8 विकेट पर 114 रन पर ही सिमट गया।


भारत ने 3.3 ओवर में हासिल किया लक्ष्‍य

बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को 42 रनों के मामूली सा टार्गेट मिला। बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। भारत ने 42 रन के लक्ष्‍य को महज 3.3 ओवर में हासिल करते हुए इतिहास रच दिया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल