15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aus vs Ban: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर रचा इतिहास, सबसे बड़े टेस्ट स्कोर के साथ बनाए कई रिकॉर्ड

Aus vs Ban 1st Test: डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश की पहली पारी 426 रन पर खत्‍म हुई है। यह कंगारुओं की सरजमीं पर टेस्‍ट क्रिकेट इतिहास का उसका सबसे बड़ा टोटल है। इसके साथ ही बांग्‍लादेश ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 15, 2026

Aus vs Ban 1st Test

तंजीद हसन को शतक की बधाई देते कप्‍तान नजमुल हुसैन शांतो। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Australia vs Bangladesh 1st Test: डार्विन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश की पहली पारी रिकॉर्ड 426 रन पर समाप्‍त हुई। ये ऑस्‍ट्रेलिया की धरती पर उसका सबसे बड़ा टेस्‍ट टोटल है। इससे पहले वह कभी 300 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी थी। इसके साथ ही बांग्लादेश ने पहली पारी के आधार पर 228 रन की बड़ी बढ़त हासिल की है, जो कि एशिया के बार पहली पारी में मिली सबसे बड़ी लीड भी है। इतना ही नहीं मेहमान बांग्‍लादेश की इस शानदार पारी के चलते कई रिकॉर्ड बने और टूटे हैं। आइये एक नजर उन रिकॉर्ड पर डालते हैं।

23 साल बाद बांग्‍लादेश ने तोड़ा सबसे बड़े स्‍कोर का रिकॉर्ड

बता दें कि ऑस्‍ट्रेलिया में बांग्‍लादेश का इससे पहले सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 295 रन था, जो उसने 25 जुलाई 2003 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ ही केर्न्‍स में बनाया था। अब डार्विन में 426 का स्‍कोर बनाते हुए उसने 23 साल के लंबे अंतराल के बाद उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश के सबसे बड़े टेस्ट टोटल

स्कोरओवररन रेटपारीविपक्षीमैदानतारीखनतीजा
426138.03.082ऑस्ट्रेलियाडार्विन13 अगस्त 2026*जारी
29592.13.201ऑस्ट्रेलियाकेर्न्स25 जुलाई 2003हार
17851.13.473ऑस्ट्रेलियाडार्विन18 जुलाई 2003हार
16358.42.773ऑस्ट्रेलियाकेर्न्स25 जुलाई 2003हार

एशिया के बाहर बांग्लादेश के सबसे बड़े टेस्ट स्कोर

रैंकबांग्लादेश का स्कोरविपक्षी टीममैदानवर्ष
1595/8 घोषितन्यूजीलैंडवेलिंगटन2017
2468जिम्बाब्वेहरारे2021
3458न्यूजीलैंडमाउंट माउंगानुई2022
4429न्यूजीलैंडहैमिल्टन2019
5426ऑस्ट्रेलियाडार्विन2026*

बांग्लादेश की सबसे बड़ी पहली पारी की बढ़त

रैंकपहली पारी की बढ़तविपक्षी टीममैदानवर्ष
1397 रनवेस्टइंडीजमीरपुर2018
2301 रनआयरलैंडसिलहट2025
3295 रनजिम्बाब्वेमीरपुर2020
4236 रनअफगानिस्तानमीरपुर2023
5228 रनऑस्ट्रेलियाडार्विन2026*

200+ रन की पहली पारी की बढ़त गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट जीत

रैंकविपक्षी टीममैदानवर्षपहली पारी में गंवाई बढ़त
1श्रीलंकाकोलंबो1992291 रन
2दक्षिण अफ्रीकाडरबन1950236 रन
3पाकिस्तानसिडनी2010206 रन