14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aus vs Eng: जो रूट ने शतक जड़ रचा इतिहास, पोंटिंग की बराबरी कर सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की तरफ बढ़ाया एक और कदम

Aus vs Eng 5th Test Day 2 Highlights: ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें एशेज टेस्‍ट की पहली पारी में जो रूट ने शतक जड़ते हुए इंग्‍लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। रूट का ये 41वां शतक है, इस शतक के साथ ही उन्‍होंने सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट शतक के रिकी पोंटिंग के महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jan 05, 2026

Aus vs Eng 5th Test Day 2 Highlights

शतक जड़ने के बाद दर्शकों का अभिवादन स्‍वीकार करते जो रूट। (Photo: IANS)

Aus vs Eng 5th Test Day 2 Highlights: ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड के बीच पांचवां और आखिरी एशेज टेस्‍ट सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। पहले दिन 211/3 से आगे खेलते हुए इंग्‍लैंड ने दूसरे दिन लंच तक 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बना लिए हैं। अनुभवी स्‍टार बल्‍लेबाज जो रूट 200 गेंदों पर 14 चौके की मदद से 138 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस सीरीज में रूट का ये दूसरा और कुल 41वां टेस्‍ट शतक है। इस शतक के साथ ही रूट सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट लगाने वाले संयुक्‍त रूप से तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया के महान खिलाड़ी रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है।

सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक

51 - सचिन तेंदुलकर

45 - जैक्स कैलिस

41 - रिकी पोंटिंग

41 - जो रूट*

38 - कुमार संगकारा

2021 के बाद सबसे ज्‍यादा टेस्ट शतक

24 - जो रूट

10 - स्टीवन स्मिथ

10 - केन विलियमसन

10 - हैरी ब्रूक

10 - शुभमन गिल

1994/95 के बाद से इंग्लैंड के लिए अवे एशेज में कई शतक

3 - माइकल वॉन 2002/03 में

3 - एलिस्टर कुक 2010/11 में

2 - जोनाथन ट्रॉट 2010/11 में

2 - जो रूट 2025/26 में

एक नजर मैच पर

पहले दिन 211/3 के बाद इंग्‍लैंड के लिए दूसरे दिन का पहला सेशन कुछ खास नहीं रहा। उसे 226 के स्‍कोर पर हैरी ब्रूक के रूप में चौथा झटका लगा। ब्रूक 84 रन बनाकर बोलैंड का शिकार हुए। इसके बाद कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स शून्‍य के स्‍कोर पर मिचेल स्‍टार्क का शिकार बने। फिर जो रूट का साथ देने जेमी स्मिथ आए। इसी बीच जो रूट ने अपना 41वां टेस्‍ट शतक पूरा किया। 323 के स्‍कोर पर इंग्‍लैंड को छठा झटका जेमी स्मिथ के रूप में लगा। जेमी 46 के निजी स्‍कोर पर लाबुशने का शिकार बने। दूसरे दिन लंच तक इंग्‍लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बना लिए हैं।