14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Australia Open 2018: दिग्गजों की गैर मौजूदगी में युवाओं ने दिखाया दम, अंतिम-16 में बनाई जगह

ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामनेट में भारतीय स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, किदाम्बी श्रीकांत और एचएस प्रोणोय हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

2 min read
Google source verification
sai praneeth

नई दिल्ली। भारतीय जोड़ियों ने आस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला और पुरुष युगल वर्ग में अच्छी शुरुआत की है। पुरुष युगल वर्ग में मनु अत्री-बी. सुमित रेड्डी तथा एम.आर. अर्जुन-रामचंद्रन श्लोक की जोड़ी ने जीत हासिल करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा, महिला युगल वर्ग में जाकमापुड्डी मेघना और एस. पूर्विशा राम की जोड़ी ने भी अच्छी शुरुआत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी बी.साई प्रणीत और समीर वर्मा ने अच्छी शुरुआत के साथ आस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है।


मेंस डबल्स में भारत की जीत
पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर में मनु और सुमित की तीसरी सीड जोड़ी ने आस्ट्रेलिया की लुकास डेफोल्की और मिशेल फारीमान की जोड़ी को 20 मिनट के भीतर ही सीधे गेमों में 21-11, 21-10 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। अर्जुन और रामचंद्रन की जोड़ी ने पहले दौर में आस्ट्रेलिया की ही जोड़ी रेमंड टैम और एरिक वोंग की जोड़ी को 24 मिनट में सीधे गेमों में 21-7, 21-15 से हराकर जीत हासिल की।


विमेंस डबल्स में भी जीती भारतीय जोड़ी
महिला युगल वर्ग के पहले दौर में मेघना और पूर्विशा की जोड़ी ने आस्ट्रेलिया की मेगी चान और जोडी वेगा की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-10, 21-16 से हराया। यह मैत 24 मिनट तक चला। इसके अलावा, महिला एकल वर्ग में भारत की वैष्णवी रेड्डी जाक्का ने भी अच्छी शुरुआत कर अगले दौर में कदम रख लिया है। वैष्णवी ने पहले दौर में इंग्लैंड की जॉर्जिना ब्लांड को 51 मिनट के भीतर 19-21, 21-15, 21-15 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।


मेंस सिंगल्स में प्रणीत और समीर अंतिम-16 में
वर्ल्ड नम्बर-18 प्रणीत ने बुधवार को खेले गए पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में इजरायल के खिलाड़ी मिशा जिल्बेरमान को मात दी, वहीं समीर ने न्यूजीलैंड के अभिनव मनोटा को हराया। प्रणीत ने 45 मिनट तक चले मैच में वर्ल्ड नम्बर-54 मीशा को सीधे गेमों में 21-17, 21-14 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है, जहां उनका सामना भारत के राहुल यादव चिट्टाबोइना और इंडोनेशिया के पांजी अहमद मौलाना के बीच के मुकाबले के विजेता खिलाड़ी से होगा। इसके अलावा, एक अन्य मैच में वर्ल्ड नम्बर-26 समीर ने अभिनव को 42 मिनट में 13-21, 21-9, 21-7 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया, जहां उनका सामना जापान के ताकुमा युडा से होगा। ताकुमा ने पहले दौर में समीर के भाई सौरभ को 19-21, 21-17, 21-12 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था।