6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 सीरीज की शुरुआत से पहले स्लेजिंग और विराट को लेकर ये बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान

भारत और आस्ट्रेलिया बुधवार को गाबा मैदान पर पहला टी-20 मैच खेलेगी।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Nov 21, 2018

aaron finch

T20 सीरीज की शुरुआत से पहले स्लेजिंग और विराट को लेकर ये बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज से पहले आस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने कहा है कि उनकी टीम कड़ी क्रिकेट खेलेगी, लेकिन स्लेजिंग से बचाना चाहेगी। भारत और आस्ट्रेलिया बुधवार को गाबा मैदान पर पहला टी-20 मैच खेलेगी। इस सीरीज में सभी की नजरें भारतीय कप्तान विराट कोहली पर होंगी जो अपनी आक्रामक शैली के जाने जाते हैं।


मैदान में आपका खेल मायने रखता है: फिंच-
एक स्पोर्ट्स वेबसाइट ने फिंच के हवाले से लिखा है, "कड़ी क्रिकेट खेलने का मतलब यहा नहीं है कि आप मुंह से ज्यादा कुछ बोलो। यह आपकी शीरीरिक भाषा हो सकती है, क्रीज पर आपकी मौजूदगी हो सकती है, हाथ में आपके गेंद हो तब आप क्या करते हो, मैदान पर आप क्या करते हो। इस तरह की आक्रामकता को कड़ी क्रिकेट कहते हैं। मुंह से जो आप कहते हैं वह आसान होता है और यह समय के साथ चला जाता है।"


मैच में एक अच्छा पल सीरीज बदल सकता है-
फिंच ने कहा, "हम अभी भी जीत के लिए उत्सुक हैं इसमें कोई संदेह नहीं है। बीते कुछ दिनों से हमारे लिए समय सही नहीं रहा है। हमें जीत उस तरह से नहीं मिली हैं जिस तरह से हमें मिलनी चाहिए थी, लेकिन इसे जल्दी बदला जा सकता है। कई बार यह सिर्फ एक पारी, एक स्पेल या फील्डिंग में शानदार करने की बात होती है जो मैच को यह सीरीज का बदल सकते हैं।"


विराट के बारे में बोले फिंच-
फिंच ने कोहली के बारे में कहा, "विराट उस तरह से खेलते हैं जिस तरह से वह अपने अंदर से सर्वश्रेष्ठ निकाल सकें और कई बार यह उनके लिए मौखिक तौर पर सामने आना हो सकता है, यह वह अपनी टीम को प्रेरित करने के लिए भी करते हैं। यह उन्हें पसंद है।" आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, "यह बुरा बोलने की बात नहीं है। आप देख सकते हैं कि वह अपने खेल के बारे में काफी जुनूनी हैं। ऐसा नहीं है कि वह इस तरह का व्यवहार तब करते हैं जब वह भारत के लिए खेलते हैं। वह किसी भी टीम के लिए खेलें वह इसी तरह से खेलते हैं।"