इस तरह होगी बल्लेबाजी लाइन-अप-
रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग करते नजर आएंगे। नंबर 3 पर कोहली वापसी कर सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस स्थान पर लोकेश राहुल खेल रहे थे। वह एक स्थान नीचे नंबर 4 पर खेल सकते हैं। नंबर 5 का स्थान ऋषभ पंत के लिए होगा। छठे नंबर पर दिनेश कार्तिक को जगह मिलेगी। इसके बाद ऑल-राउंडर क्रुणाल पंड्या बल्लेबाजी करने उतरेंगे, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार डेब्यू किया था। भारतीय बल्लेबाजी बहुत मजबूत नजर आ रही है।