BCCI Announced Central Contract List 2025: भारतीय क्रिकेट कॉन्ट्रोल बोर्ड ने सोमवार, 21 अप्रैल को साल 2025 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का ऐलान कर दिया। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा A+ ग्रेड में बने हुए हैं तो ऋषभ पंत का प्रमोशन हुआ है। सबसे बड़ी अपडेट ये है कि ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की वापसी हो गई है। पिछले साल के कॉन्टैक्ट से दोनों का पत्ता कट गया था। इस बीच रवि अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जितेश शर्मा, केएस भारत और आवेश खान को लिस्ट से बाहर रखा गया है। इन 5 नामों से से आवेश खान का नाम लिस्ट से बाहर होना हैरान करने वाला है।