हालांकि दिल्ली को हराना आसान नहीं है। टीम किसी भी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। केएल राहुल, अक्षर पटेल, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और आशुतोष शर्मा शानदार फॉर्म में है और अब तक टीम की जीत में लगातार योगदान देते आए हैं। लखनऊ को अगर जीत हासिल करनी है तो उन्हें एक या दो नहीं कई प्लान के साथ मैदान पर उतरना होगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसे जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर देखा जा सकता है।