18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का ऐलान, रोहित-विराट के सबसे बड़े ‘दुश्मन’ ने मारी बाजी

ICC ODI Cricketer of the Year : आईसीसी ने मेंस वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का ऐलान कर दिया है। ये अवॉर्ड इस बार भी विराट कोहली या रोहित शर्मा को नहीं, बल्कि उनके सबसे बड़े 'दुश्मन' को मिला है, जिसका नाम बाबर आजम है। आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर का कप्तान का अवार्ड जीतने के बाद अब उन्हें आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। यह लगातार दूसरा साल है, जब बाबर ने यह सम्मान प्राप्त किया है।

2 min read
Google source verification
babar-azam-claimed-the-icc-mens-odi-cricketer-of-the-year-award-for-second-consecutive-year.jpg

आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का ऐलान, रोहित-विराट के सबसे बड़े 'दुश्मन' ने मारी बाजी।

ICC ODI Cricketer of the Year : आईसीसी ने मेंस वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का ऐलान कर दिया है। ये अवॉर्ड इस बार भी विराट कोहली या रोहित शर्मा को नहीं, बल्कि उनके सबसे बड़े 'दुश्मन' को मिला है, जिसका नाम बाबर आजम है। आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर का कप्तान चुने जाने के बाद अब बाबर आजम को आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। यह लगातार दूसरा साल है, जब बाबर को यह सम्मान मिला है। पिछले साल भी उन्हें वनडे के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चुना गया था। बता दें कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पिछले साल एकदिवसीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। बाबर ने 2022 में महज 9 एकदिवसीय मैच खेलते हुए कुल 679 रन 84 की औसत से बनाए थे। जिसमें लगातार तीन शतक और पांच अर्धशतक भी शामिल थे।


पाकिस्तान के कप्तान 2021 से ही वनडे क्रिकेट के बादशाह बने हुए हैं। वहीं पिछले साल बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो शतक जड़े थे। इसके बाद एक शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। बाबर आजम की मौजूदा फॉर्म को देखें तो लगता है कि वह आसानी से नंबर 1 कुर्सी छोड़ने वाले नहीं हैं। उन्होंने 2022 में कुल 9 वनडे खेले हैं, जिनमें से वह सिर्फ एक वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारे थे। इसी प्रदर्शन की वजह से वह वनडे टीम ऑफ द ईयर के कप्तान चुने गए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली बेस्ट पारी

बाबर आजम की 2022 में बेस्ट वनडे पारी की बात करें तो यह लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी। लाहौर में बाबर ने 114 रन की पारी खेली थी। बाबर की कप्तानी पारी के दम पर ही पाकिस्तान ने 349 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए जीत दर्ज की थी। इस पारी बाबर ने सिर्फ 73 गेंदों पर शतक बनाया था, जो कि बाबर के एकदिवसीय करियर का सबसे तेज शतक था।

यह भी पढ़े - हार्दिक पांड्या और धोनी बने जय-वीरू, फोटो शेयर कर कहा- जल्द आ रही है शोले-2


बाबर की कप्तानी में तीनों सीरीज जीता था पाकिस्तान

बता दें कि दो दिन पूर्व ही आईसीसी अवार्ड्स 2022 के तहत बाबर आजम को पिछले साल के लिए वनडे टीम ऑफ द ईयर का कप्तान चयनित किया गया था। वनडे टीम के कप्तान के रूप में बाबर आजम ने पिछले साल पाकिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान ने तीनों वनडे सीरीज में जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़े - भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम में बवाल, पैट कमिंस ने लगाया अरबों का चूना!