30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेस्ट क्रिकेट बचाने के लिए BCCI लाया ‘इंसेंटिव स्कीम’, ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा बम्पर पैसा

टेस्ट को बचाने के लिए बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब बोर्ड सीजन के 75% मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को एक टेस्ट खेलने पर मैच फीस के रूप में 45 लाख रुपए देगा। वहीं 50% से 74% मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को 30 लाख मिलेंगे। यह मैच फीस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अलावा मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 9 Mar 2024, 4:04 PM IST

test.png

BCCI Announces Test Cricket Incentive Scheme: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ऐसे खिलाड़ियों से नाराज़ है जो घरेलू क्रिकेट के ऊपर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों पर बोर्ड ने सख्त कार्यवाही करते हुए उन्हें वर्ष 2023-24 के लिए के जारी किए गए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया है। अब बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए एक और कदम उठाया है। बोर्ड के सचिव जय शाह ने ट्वीट करते हुए बताया है कि अब बोर्ड टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देने वाले खिलाड़ियों को इंसेंटिव देगा।

जय शाह ने ट्वीट कर लिखा, 'मुझे भारत की मेंस टेस्ट टीम के खिलाड़ियों लिए 'टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव स्कीम' की शुरुआत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जिसका उद्देश्य हमारे सम्मानित एथलीटों को वित्तीय विकास और स्थिरता प्रदान करना है। 2022-23 सीजन से शुरू होकर 'टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना' टेस्ट मैचों के लिए मौजूदा 15 लाख रुपये की मैच फीस के ऊपर एक अतिरिक्त इनाम संरचना के रूप में काम करेगी।'

अब बोर्ड की तरफ से सीजन के 75% मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को एक टेस्ट खेलने पर मैच फीस के रूप में 45 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं 50% से 74% मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को 30 लाख मिलेंगे। बीसीसीआई ने यह ऐलान शनिवार को धर्मशाला टेस्ट जीतने के बाद किया है। यह मैच फीस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अलावा मिलेगी।








https://twitter.com/JayShah/status/1766384105908826560?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctw


बीसीसीआई के इस फैसले के बाद अब आईपीएल कि तरह टेस्ट क्रिकेट में भी खिलड़ियों पर जमकर पैसा बरसेगा। बता दें कि बोर्ड ने श्रेयस अय्यर और ईशान किशन पर डोमेस्टिक क्रिकेट की अनदेखी करने की वजह से एक्शन लिया था और 2023-24 के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से हटा दिया था। इसके बाद से ही खबरें आ रही थीं कि बोर्ड डोमेस्टिक क्रिकेट और टेस्ट को बचाने के लिए इस तरह की योजना लेकर आ सकता है।