
Bengal Pro T20 League 2024: शनिवार की सुबह बंगाल प्रो टी20 लीग के 7वें मुकाबले में क्रिकेट जगत ने एक हैरतअंगेज कैच देखा। एडमस हावड़ा वॉरियर्स के अभिषेक दास ने मेदिनिपुर विजार्ड के खिलाफ शानदार कैच लपका। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई फैंस इसे क्रिकेट की सबसे बेहतरीन कैच बता रहे हैं तो कुछ फैंस देखकर ही हैरान हैं। अभिषेक दास ने रश्मि मेदिनिपुर विजार्ड के बल्लेबाज गौरव सिंह चौहान का कैच लपककर उनकी पारी पर विराम लगाया।
हावड़ा वॉरियर्स और मेदिनिपुर विजार्ड के बीच खेले जा रहे बंगाल प्रो टी20 लीग के 7वें मुकाबले में यह हैरतअंगेज मुकाबला देखने को मिला। मेदिनिपुर विजार्ड ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओर में सभी विकेट गंवाकर 132 रन बनाए। 133 रन के लक्ष्य को हावड़ा वॉरियर्स ने 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। हावड़ा के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक दास सिर्फ 8 रन बना सके लेकिन फील्डिंग के दौरान उन्होंने शानदार कैच लपककर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी।
जब मेदिनिपुर विजार्ज बल्लेबाजी कर रही थी तब पारी के 19वें ओवर की चौथी गेंद पर गौरव सिंह ने स्ट्रेट में गेंद को उठा दिया। ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री के बाहर चली जाएगी लेकिन बीच में अभिषेक दास ने छलांग लगाई और कैच लपक लिया।
Published on:
15 Jun 2024 07:36 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
