12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस इंडियन क्रिकेटर से शादी करना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा, खुद बताई थी दिल की बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस Priyanka Chopra का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने उस भारतीय क्रिकेटर का नाम बताया है जिनसे वो शादी करना चाहती थीं। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Feb 18, 2022

Bollywood Actress Priyanka Chopra Wanted to marry Mohammad Azharuddin

Priyanka Chopra

भारत में क्रिकेटर्स की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। लोग खिलाड़ियों को भगवान की तरह पूजते हैं इस बाद में शायद ही किसी को कोई शक हो। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में शाहरुख खान प्रियंका चोपड़ा से एक सवाल पूछते हैं जिसके जवाब में प्रियंका चोपड़ा बताती हैं कि वो किस शख्स से शादी करना चाहेंगी। यह वीडियो काफी पुराना है जब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने मिस इंडिया पीजेंट में हिस्सा लिया था। शाहरुख़ खान इस शो के जज पैनल में थे और उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को कई विकल्प देते हुए सवाल किया था कि आप किससे शादी करना चाहेंगी?

शाहरुख खान ने प्रियंका चोपड़ा से सवाल पूछते हुए कहा था, 'आप किस शख्स को शादी के लिए चुनेंगी? क्या आप ग्रेट इंडियन स्पोर्ट्समैन मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे शख्स को चुनेंगी, जो आपको पूरी दुनिया घुमाएंगे, जिन पर देश और आप, दोनों ही गर्व करेंगे या कोई आर्टिस्टिक बिजनेसमैन चुनेंगी जो आपको गहने और हार खरीद कर देंगे या फिर मेरे जैसे किसी हिंदी फिल्म स्टार को चुनेंगी?'


इस सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'अगर मुझे इन 3 मुश्किल विकल्पों में से किसी एक को चुनना हो तो मैं ग्रेड इंडियन स्पोर्ट्समैन को चुनुंगी (मोहम्मद अजहरुद्दीन)। क्योंकि जब वो घर आएंगे तब मैं उनका सपोर्ट बनूंगी और कहूंगी कि मुझे आप पर गर्व है जैसे पूरे भारत को है। मैं उनसे कहूंगी कि तुम बेस्ट हो और मुझे तुम पर गर्व है।'
यह भी पढ़ें: बहन के साथ केक काट रहा ये बच्चा आज है दिग्गज क्रिकेटर

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलीवुड के फेमस सेलेब निक जोनस के साथ शादी की थी। दोनों ही अपनी शादी से बेहद खुश हैं। वहीं अगर मोहम्मद अजहरुद्दीन की बात करें तो वो भारत के सबसे सफल कप्तान और क्रिकेटर्स में से एक हैं। मालूम हो कि मोहम्मद अजहरुद्दीन फिक्सिंग के मामले में भी फंस चुके हैं।
यह भी पढ़ें: शाहिद अफरीदी के लिए इस भारतीय एक्ट्रेस ने कर दीं हदें पार

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग