2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहन के साथ केक काट रहा ये बच्चा आज है दिग्गज क्रिकेटर, अभी मान लें हार; नहीं बता पाएंगे नाम

सोशल मीडिया पर आए दिन क्रिकेटर्स से जुड़ी हुई बचपन की तस्वीरें वायरल होती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर से जुड़ी हुई एक तस्वीर काफी पसंद की जा रही है। इस तस्वीर में जो बच्चा केक काट रहा है आज के टाइम नो गेंदबाजों की जमकर धुनाई करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 15 Feb 2022, 6:14 PM IST

childhood photo of former RCB captain Virat Kohli

Virat Kohli childhood photo

क्रिकेटर और फैंस में काफी गहरा रिश्ता है। भारत में तो ये रिश्ता और भी ज्यादा गहरा है क्योंकि यहां पर क्रिकेटर्स को भगवान की तरह पूजा तक जाता है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, एम एस धोनी, सचिन तेंदुलकर का नाम उन क्रिकेटर्स में आता है जिनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। फैंस के मन में अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स के बचपन से जुड़े भी कई सवाल उठते हैं कि आज वो जिस क्रिकेटर को भगवान की तरह पूजते हैं वो बचपन में कैसे दिखते होंगे।इसी कड़ी में आज हम आपके सामने लेकर आए हैं टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज की तस्वीर जिसे एक झलक में पहचान पाना आपके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है। फोटो में क्यूट बच्चा अपनी बहन की मदद से केक काटता हुआ नजर आ रहा है।

इस तस्वीर में जो बच्चा दीन-दुनिया से परे केक काटता हुआ दिख रहा है वो कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैं। ये तस्वीर विराट कोहली के बचपन की तस्वीर है जिसमें वो अपनी बहन और मां के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में विराट कोहली पोनी टेल बांधे बेहद क्यूट दिख रहे हैं।


विराट कोहली अपनी मां और बहन दोनों के ही काफी करीब हैं। विराट अपने पिता से भी बेहद प्यार करते थे लेकिन जब वो छोटे थे तभी उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। विराट कोहली का एक बड़ा भाई और एक बहन है। वहीं विराट कोहली को कई बार खुद अपनी बचपन की दिनों की तस्वीरों को लेकर मजाक उड़ाते हुए सुना गया है।
यह भी पढ़ें: नारियल फोड़ने के दौरान गिरने से बचे धोनी, देखें VIDEO


विराट कोहली ने एक जाने माने टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान बताया था कि उनके परिवार वाले उन्हें बचपन में फी रंग-बिरंगे कपड़े पहनाया करते थे। विराट ने कहा था कि आखिरकार मुझे ही फैसला करना पड़ा कि अब मेरा बहुत मजाक उड़ चुका है और मुझे अपने हिसान से कपड़े चुनने होंगे। बता दें कि हाल ही में विराट कोहली ने आईपीएल और इंडियन क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया है।
यह भी पढ़ें: पापा की गोद में बैठा ये गोल मटोल बच्चा आज है टीम इंडिया का दिग्गज खिलाड़ी