1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैदान में उतरते ही रैना-धोनी बनाएंगे ये विराट कीर्तिमान, मीलों पीछे हैं बाकी खिलाड़ी

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना का ये 20 वां प्लेऑफ मुकाबला होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 22 May 2018, 6:29 PM IST

IPL

मैदान में उतरते ही रैना-धोनी बनाएंगे ये विराट कीर्तिमान, कोशों पीछे हैं बाकी खिलाड़ी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में आज यहां के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले पहले प्लेऑफ में दो बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का सामना एक बार खिताब अपने नाम करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद से है। इस मैच में खेल रहे चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना का ये 20 वां प्लेऑफ मुकाबला होगा। दोनों ने लगभग हर साल प्लेऑफ का मुकाबला खेला है।

चेन्नई ने हर साल किया है क्वालीफाई
जी हां चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 11 सीजन में 9 आईपीएल खेले हैं और हर साल चेन्नई ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। रैना और धोनी ने चेन्नई के लिए हर प्लेऑफ में प्रतिनिधित्व किया है। वहीं दो साल तक चेन्नई के बैन रहने के कारण रैना को गुजरात लायंस और धोनी को रेजिंग पुणे सुपरजाइंट्स से खेलना पड़ा। दोनों ही टीमों ने एक-एक साल आईपीएल के लिए क्वालीफाई किया।

हारने वाले को मिलेगा एक और मौका
मुंबई मैंने खेले जा रहे इस पहले क्वालीफ़ायर में जो टीम जीतेगी सीधे फाइनल पहुंच जाएगी। हारने वाली टीम को हालांकि फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। हारने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में एलिमिनेटर मैच की विजेता से भिड़ेगी।

टीमें (संभावितें) :

सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन , शाकिब अल-हसन, मनीष पांडे, कार्लोस ब्रैथवेट, यूसुफ पठान, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राशिद खान, रिक्की भुई, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, टी. नटराजन, मोहम्मद नबी, बासिल थम्पी, के. खलील अहमद, संदीप शर्मा, सचिन बेबी, क्रिस जोर्डन, तन्मय अग्रवाल, श्रीवत्स गोस्वामी, बिपुल शर्मा, मेहेदी हसन और एलेक्स हेल्स।

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, ड्वायन ब्रावो, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, मुरली विजय , हरभजन सिंह, फाफ डु प्लेसिस, सैम बिलिंग्स, दीपक चहर, लुंगी नगिदी, के.एम. आसिफ, कनिष्क सेठ, मोनू सिंह, ध्रुव शोरे, क्षितिज शर्मा, चैतन्य बिश्नोई, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, शार्दूल ठाकुर, एन. जगादेसन।