24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Champions Trophy 2025: टूर्नामेंट में इन टीमों ने लगाए सबसे ज्यादा चौके -छक्के, जानें किस नंबर पर रहा भारत

भारत ने रविवार को संपन्न हुये चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में जहां 29 छक्के तथा 80 चौके लगाये। वहीं न्यूजीलैंड की ओर से 23 छक्के तथा 114 चौके जड़े गये। ग्रुप मुकाबलों में की बात की जाये तो भारतीय बल्लेबाज छक्के लगाने में अधिक आक्रामक दिखे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 10 Mar 2025, 6:37 PM IST

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्राफी के फाइनल के सफर तक भारत और न्यूजीलैंड में चौकों और छक्कों की होड़ में भारत ने जहां छक्के लगाने में बाजी मारी वहीं न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में सबसे ज्यादा चौके लगाकर गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया।

भारत ने रविवार को संपन्न हुये चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में जहां 29 छक्के तथा 80 चौके लगाये। वहीं न्यूजीलैंड की ओर से 23 छक्के तथा 114 चौके जड़े गये। ग्रुप मुकाबलों में की बात की जाये तो भारतीय बल्लेबाज छक्के लगाने में अधिक आक्रामक दिखे। भारत की ओर से ग्रुप मुकाबलों में 16 छक्के तथा 29 चौके जड़े गये। इस मामले में न्यूजीलैंड ने केवल नौ छक्के तथा 50 चौके जड़े।

सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की ओर से सात छक्के तथा 16 चौके जड़े गये। वहीं न्यूजीलैंड ने पांच छक्के तथा 35 चौके लगाते हुए टूर्नामेंट का विशाल स्कोर खड़ा किया था। फाइनल मुकाबले में भारत ने नौ छक्के तथा 13 चौके लगाये। वहीं न्यूजीलैंड की ओर से चार छक्के तथा 15 चौके जड़े गये।

गाैरतलब है कि भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर 12 साल के सूखे को खत्म करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लौहा मनवाया। न्यूजीलैंड वर्ष 2000 में भारत को हराकर इस खिताब को जीता था।
भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी टी-20 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लगातार दो खिताब जीतने का कारनामा किया है।