
चेतेश्वर पुजारा ने रचा इतिहास, तोड़ा डॉन ब्रैडमैन का ये रिकॉर्ड।
IND vs BAN 2nd Test : भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला ढाका के शेर-ए-बंगला स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय उपकप्तान चेतेश्वर पुजारा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पुजारा पहली पारी में महज 24 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि पुजारा इस सीरीज में शानदार खेल दिखा रहे हैं। पहले टेस्ट मैच में उनके बल्ले से एक शतक भी आया था। वहीं इस टेस्ट मैच में पुजारा ने डॉन ब्रैडमैन जैसे दिग्गज खिलाड़ी को भी पीछे छोड़ दिया है।
चेतेश्वर पुजारा ने चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 90 और दूसरी पारी में नाबाद 102 रनों शानदार पारियां खेली थीं। इन दो पारियों के कारण पुजारा डॉन ब्रैडमैन के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए थे। इस तरह चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले टेस्ट क्रिकेट के 97 मैच की 166 पारियों में 44.77 की औसत से 6984 रन बनाए थे और डॉन ब्रैडमैन को टेस्ट में सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड से मात्र 13 रन पीछे थे। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने 52 टेस्ट मैचों में 99.94 की शानदार औसत से 6996 रन बनाए थे।
98वें टेस्ट में तोड़ा रिकॉर्ड
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा ने 24 रन बनाए हैं। इस तरह अब 98 टेस्ट में 44.88 के औसत से 7008 रन हो गए हैं और उन्होंने डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पुजारा और ब्रैडमैन इस वक्त टॉप-50 में भी शामिल नहीं हैं।
यह भी पढ़े - टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर पद के लिए सचिन तेंदुलकर, धोनी और इंजमाम ने भी किया आवेदन!
टॉप पर हैं सचिन तेंदुलकर
वहीं, ओवरऑल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए वाले खिलाड़ियों की बात करें तो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। सचिन ने 200 टेस्ट मैचों की 329 पारियों में 53.79 की औसत से 15921 रन बनाए हैं। बता दें भारत ने इस सीरीज का पहला मुक़ाबला 188 रनों से जीता था। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम इस मैच को जीतना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़े - विजडन T20 टीम ऑफ द ईयर में भी सूर्यकुमार ने गाड़े झंडे, विराट और रोहित को जगह नहीं
Published on:
23 Dec 2022 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
