5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड में ढह गई ‘भारतीय दीवार’, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी यह टीम मात्र 50 रन पर ऑलआउट

इंग्लैंड में चल रहे काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन में यॉर्कशायर की टीम एसेक्स के खिलाफ मात्र 50 रन पर ऑलआउट हो गई ।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

May 05, 2018

CHETESWAR PUJARA IN ENGLAND

नई दिल्ली। इंग्लैंड में चल रहे काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन में यॉर्कशायर की टीम एसेक्स के खिलाफ मात्र 50 रन पर ऑलआउट हो गई । इस मैच में टॉस जीतकर यॉर्कशायर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जोकि उनपर बहुत भारी पड़ा। इस मैच में पहले दिन कुल 22 विकेट गिरे जिसमे 8 खिलाड़ी एक रन बनाने में भी कामयाब नहीं हो सके।


यॉर्कशायर 50 रनों पर ऑलआउट हुई
यॉर्कशायर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरी टीम मात्र 50 रन पर ऑलआउट हो गई। यॉर्कशायर की टीम में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा नंबर तीन पर बैटिंग करने उतरे थे। उसके बाद नंबर चार इंग्लैंड के कप्तान जो रुट थे। नंबर पांच पर टीम के कप्तान व इंग्लैंड के खिलाड़ी गैरी बैलेंस और छः पर इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बैरस्टो। धुरंधरों के टीम में मौजूद होने के बाद टीम मात्र 50 रन ही बना सकी। पुजारा ने 9 रन बनाए वहीं जो रुट 0 पर आउट हो गए। एसेक्स के गेंदबाज सैमुएल कुक ने 5 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज पीटर सिडल ने 4 विकेट झटके।

अभी तक काउंटी में फ्लॉप रहे हैं पुजारा
पुजारा अभी तक काउंटी क्रिकेट में यॉर्कशायर के लिए इस सत्र में फ्लॉप साबित हुए हैं। पुजारा ने अपनी पिछली पांच इनिंग में 2, 18, 7, 6 और 9 रन बनाए हैं। पुजारा को इस बार आईपीएल नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला था जिस कारण उन्होंने काउंटी क्रिकेट का रुख किया था। इस साल भारत को जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर जाना है ऐसे में पुजारा को जल्द ही अपनी फॉर्म वापस पानी होगी।

दूसरी पारी में बेहतर बल्लेबाजी कर संभाला मैच
इस मैच में पहले दिन कुल 22 विकेट गिरे। दोनों ही टीमें एक-एक बार ऑल आउट हो गई और यॉर्कशायर की अगली पारी में दो विकेट गिरे। यॉर्कशायर के 50 रन के जवाब में एसेक्स ने 142 रन बनाए। दूसरी इनिंग में बैटिंग करने उतरी यॉर्कशायर की टीम ने अच्छी बैटिंग की और दो विकेट के नुक्सान पर 161 रन बनाए। दूसरी पारी में जॉनी बेरेस्टो और हैरी ब्रूक ने अर्धशतक जमाए। चेतेश्वर पुजारा 22 रन पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहें हैं।