1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्दिक और राहुल को करण के साथ कॉफी पड़ी महंगी, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से हुई छुट्टी- बढ़ सकता है निलंबन

प्रशासकों की समिति (COA) ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को जांच होने तक निलंबित कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 11 Jan 2019, 8:31 PM IST

HARDIK PANDYA AND KL RAHUL

हार्दिक और राहुल को करण के साथ कॉफी पड़ी महंगी, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से हुई छुट्टी- बढ़ सकता है निलंबन

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देखने के लिए नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति (COA) ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को जांच होने तक निलंबित कर दिया है। अब दोनों ही क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। दोनों का निलंबन कबतक चलेगा यह तय नहीं हुआ है। हो सकता है वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा भी न हों। बता दें कि हार्दिक व राहुल ने बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर के शो पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें की थी।


COA ने खत लिख कर किया निलंबित-
COA ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को पत्र लिख कर कहा कि "मामले की पूरी तहतीकात हो जाने तक आपको BCCI, ICC या किसी भी राज्य संघ द्वारा अधिकृत या समर्थित किसी भी मैच या गतिविधि में किसी भी तरह से भाग लेने से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाता है।"

दोनों खिलाड़ी मांग चुके हैं माफी-
BCCI द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के जवाब में दोनों ही खिलाड़ियों पांड्या और राहुल ने अपनी गलती के लिए माफ़ी मांगी थी। इसके बावजूद प्रशासकों की समिति ने प्रतिबन्ध लगाने और जांच की मांग की थी।


COA में चला था मतभेद-
सर्वोच्च अदालत द्वारा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देखने के लिए नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने गुरुवार को दोनों खिलाड़ियों पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की लेकिन सीओए के अन्य सदस्य डायना इडुल्जी निर्णय लेने से पहले कानूनी राय ले रही हैं। इडुल्जी का यह भी मानना है कि प्रतिबन्ध के साथ इस मामले की जांच भी की जाए।


टॉक शो पर गए थे पांड्या, राहुल-
पांड्या और राहुल बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर के शो पर गए थे। पांड्या ने अपनी सफाई में कहा था कि वह शो के रंग में रंग गए थे। उन्होंने शो पर कई महिलाओं से अपने शारीरिक संबंध बनाने की बात को कबूला था और कहा था वह इस बारे में अपने घर वालों को भी बताते हैं। बता दें कि 'हॉटस्टार' से इस एपिसोड को हटा लिया गया है। पांड्या ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा था, "कॉफी विथ करण में मैंने जो बयान दिया उस पर मैं उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं जिनकी भावनाओं को मैंन आहत किया।" उन्होंने लिखा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं शो के दौरान उसी के रंग में रम गया था। मैं किसी भी तरह से किसी की भी भावनाओं को आहत नहीं करना चाहता था।" पांड्या इस समय भारतीय टीम के साथ आस्ट्रेलिया में हैं।