
जमैका। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल और उनकी पत्नी जेसिम लोरा अब अपने घर में पहले बच्चे के आने की उम्मीद कर रहे हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले हरफनमौला खिलाड़ी रसेल ने यूनिक स्टाइल में फैंस को बताया है कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं।
रसेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वे पत्नी जेसिम लोरा के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। रसेल बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनकी पत्नी जेसिम ने सफेद रंग की बड़ी सी गेंद संभाल रखी है। रसेल के पीछे विकेट की बजाय कुछ गुब्बारे लगे दिखाई दे रहे हैं।
रसेल ने अपनी पोस्ट में लिखा, "तो यह बेबी गर्ल है। मेरी जिंदगी का एक और तोहफा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह लड़की है या लड़का। मैं ऊपर वाले से सिर्फ एक ही प्रार्थना कर रहा हूं कि वह स्वस्थ रहे।"
Updated on:
21 Sept 2019 01:27 pm
Published on:
18 Sept 2019 09:13 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
