4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rohit Sharma कर रहे हैं अजीबो-गरीब ट्वीट, युजवेंद्र चहल ने पूछा सब ठीक है ना?

Rohit Sharma सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के ट्विटर अकाउंट से अजीबो-गरीब ट्वीट पोस्ट हो रहे हैं जिसपर भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और आर अश्निन ने रिएक्ट किया है।
2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Mar 01, 2022

cryptic tweets sent out from Rohit Sharma official handle

Rohit Sharma

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहते हैं लेकिन, इस बीच उनके ट्विटर अकाउंट से कुछ ऐसे ट्वीट हुए जिसके बाद उनके ट्टिटर के हैक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। रोहित शर्मा ने एक के बाद एक कई अजीबो-गरीब ट्वीट किए जिसको पढ़कर फैंस तो हैरान है हीं साथ में उनके साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने भी कमेंट के माध्यम से हैरानी जताई है। रोहित शर्मा के अकाउंट से ट्वीट के माध्यम से एक मैसेज किया गया जिसमें वो लिखते हैं- मुझे सिक्के उछालना पसंद है, खासकर जब वह मेरे पेट में आकर गिरे।'

दूसरे ट्वीट में लिखा, 'क्रिकेट बॉल खाने लायक होती हैं, सही है ना' तीसरे ट्वीट में लिखा, 'मधुमक्खी बढ़िया बॉक्सिंग बैग का काम करती हैं।' रोहित शर्मा के अकाउंट से किए गए इन अजीबो-गरीब ट्वीट के बाद फैंस हैरान हैं। वहीं चहल ने कमेंट कर लिखा, 'भैया क्या हुआ? सब ठीक है ना?'


वहीं आर अश्विन नें हंसने वाली इमोजी के साथ कमेंट कर लिखा, 'इससे भी बेहतर ऑप्शन हैं।' रोहित शर्मा का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ है या नहीं इस बात को लेकर अभी तक किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है। जो भी हो फैंस के लिए रोहित के अकाउंट से किए गए इन ट्वीट को पढ़ना काफी मजेदार साबित हो रहा है।


बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 सीरीज जीतने के बाद भारत और श्रीलंका एक दूसरे के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार हैं। IND vs SL टेस्ट सीरीज में दो मैच होंगे। IND vs SL पहला टेस्ट 4 मार्च (शुक्रवार) से शुरू हो रहा है। मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में यह मैच खेला जाना है।
यह भी पढ़ें: विकेट लेने के बाद मुस्कुराते क्यों नहीं हो?, जसप्रीत बुमराह ने दिया जवाब