31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘विराट कोहली को बाहर करो, वो कौन है जो भारतीय क्रिकेट और फैंस के साथ लूडो खेल रहा है’

विराट कोहली की फॉर्म को देखकर पाकिस्तान का पूर्व क्रिकेटर काफी गुस्से में आ गया है। उन्होंने विराट कोहली को टीम से बाहर करने की मांग कर दी है। साथ ही साथ कपिल देव के बयान का समर्थन भी इस क्रिकेटर ने किया है। जानिए इस दिग्गज स्पिनर ने अपने बयान में क्या कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 15 Jul 2022, 11:00 PM IST

danish kaneria on virat kohli form ind vs eng bcci rohit sharma

विराट को लेकर बयान

विराट कोहली इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पिछले कुछ महीने उनके लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहे हैं। कपिल देव से लेकर कई दिग्गज उनकी फॉर्म पर सवाल खड़े कर चुके हैं। अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भी विराट कोहली की फॉर्म पर अपनी बार रखी है। कुछ दिन पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान भी कनेरिया ने विराट कोहली को लेकर बयान दिया था। अब एक बार फिर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल कपिल देव ने कहा था कि अश्विन को बाहर किया जा सकता है तो विराट कोहली को क्यों नहीं? इस बात का समर्थन अब कनेरिया ने किया है। सोशल मीडिया एप कू पर दानिश कनेरिया ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है।


दानिश कनेरिया ने कहा, वर्ल्ड क्लास ऑफ स्पिनर रविच्रंदन अश्विन को बाहर किया जा सकता है तो विराट कोहली को क्यों नहीं? आप बताओ दीपक हूडा कहाँ है। चयन समिति और मैनेजमेंट प्रतिभाशाली भारतीय क्रिकेटरों के करियर से क्यों खेल रहा है? वह कौन है जो भारतीय क्रिकेट और फैंस के साथ लूडो खेल रहा है? अर्शदीप सिंह, दीपक हुडा और सूर्यकुमार यादव को पूरा आत्मविश्वास देना चाहिए क्योंकि वो भारतीय क्रिकेट की रीढ़ हैं।

यह भी पढ़ें- 3 कमियां जिनकी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम वनडे सीरीज हार सकती है


कुछ दिन पहले भी कनेरिया ने विराट के प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, जब टीम के बड़े खिलाड़ी बाहर थे तब टीम प्रदर्शन कर रही थी। भारतीय युवा खिलाड़ी अपना काम बखूबी कर रहे थे। बड़े खिलाड़ी को ये समझना चाहिए कि वो अब टीम के लिए बोझ बन रहे हैं। विराट कोहली अब टीम के लिए बोझ बन गए हैं इसलिए या तो उन्हें अपनी जगह छोड़नी होगी या फिर टी-20 वर्ल्ड कप से पहले फार्म में वापसी करनी होगा।