आईपीएल सीजन 13 (IPL 13) में बुधवार को राजस्थान (Rajasthan Royals) के खिलाफ हुए मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे ने अब तक 156.22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सबसे तेज गेंद फेंक कर इतिहास रच दिया...
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 13 (IPL 13) का 30वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे (Anrich Nortje) में आईपीएल में नया इतिहास रच दिया। दरअसल, एनरिच ने राजस्थान के खिलाफ मैच में आईपीएल की अब तक सबसे तेज 156.22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। इस मैच में नॉर्टजे को मैच का अवॉर्ड भी मिला।
सबसे तेज गेंद पर जोस बटलर ने जड़ा चौका
राजस्थान के खिलाफ दिल्ली के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे ने पारी के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद 156.22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। यह आईपीएल इतिहास की अब तक की फेंकी गई सबसे तेज गेंद है। इस गेंद का सामना राजस्थान के खिलाड़ी जोस बटलर ने किया। उन्होंने इस गेंद पर शानदार चौका जड़ा। हालांकि इसके बाद भी नॉर्टजे ने रफ्तार को कम नहीं होने दिया और अगली गेंद 155.06 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी और बटलर खेलने से चूक गए और बोल्ड हो गए।
एक ही ओवर में फेंकी सबसे तेज 3 गेंद
नॉर्टजे ने अपने एक ही ओवर में आईपीएल इतिहास की सबसे तेज 156.22, 155.06 और 154.07 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तीन गेंद फेंकी।
आईपीएल की 5 सबसे तेज गेंद
एनरिच नॉर्टजे - 156.2 KM/hr
एनरिच नॉर्टजे - 155.2 KM/hr
एनरिच नॉर्टजे - 154.7 KM/hr
डेल स्टेन - 154.4 KM/hr
कैगिसो रबाडा - 154.2 KM/hr
आईपीएल इतिहास में खास बात यह रही है कि सबसे तेज गेंद फेंकने वाले तीनों बॉलर दक्षिण अफ्रीका से हैं, लेकिन पहले तीनों स्थान पर नॉर्टजे ने अपना स्थान पक्का कर लिया है। बात करें इस मैच में नॉर्टजे की गेंदबाजी की तो उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिए।