पाकिस्तान क्रिकेट ने टि्वटर पर लिखा, 'टी20 क्रिकेट में 100 स्टंपिंग करने वाले पहले विकेटकीपर। बधाई कामरान अकमल। शानदार उपलब्धि।' पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी20 क्रिकेट में 84 स्टंपिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं तीसरे नंबर पर 60 स्टंपिंग के साथ कुमार संगकारा हैं। दिनेश कार्तिक के खाते में 59 स्टंपिंग हैं और वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, जबकि 52 स्टंपिंग के साथ मोहम्मद शहजाद पांचवें नंबर पर हैं।