5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Deepak Chahar ने ‘मजबूरी’ में मिस खिलाड़ी चाहिए गाने पर किया डांस, कहा- पहला और आखिरी डांस

दीपक चाहर ने अपनी शादी में हुए संगीत समारोह के दौरान का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो अपनी पत्नी के साथ बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहे हैं। इस दौरान दीपक चाहर ने शानदार कैप्शन भी लिखा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 19 Jun 2022, 2:30 PM IST

deepak chahar indian fast bowler shares video wedding cricket match

दीपक चाहर ने शेयर किया वीडियो

1 जून को टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने जया भारद्वाज के साथ शादी रचाई थीं। आगरा में दोनों की शादी हुई थी और क्रिकेट की कई हस्तियां उनकी शादी में पहुंची थी। खैर दीपक चाहर ने शादी का अब एक वीडियो पोस्ट किया। दीपक चाहर इसमें अपनी पत्नी जया के साथ डांस कर रहे हैं। ये वीडियो शादी के वक्त का है। दीपक ने इसमें कैप्शन भी शानदार दिया। चाहर ने लिखा है कि इस दौरान उनके ऊपर क्रिकेट मैच से ज्यादा दबाव था।


चाहर का वीडियो हुआ वायरल

दीपक चाहर इस वीडियो में जया के साथ मिस खिलाड़ी चाहिए गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। दोनों का ये डांस सोशल मीडिया पर अब बहुत वायरल हो रहा है। दोनों बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नजर आए। चाहर ने इस वीडियो में कुछ मजेदा हैशटैग भी लिखे हैं। उन्होंने हैशटैग के जरिए ये बताया कि उन्हें मजबूरी में ये डांस करना पड़ा था। उन्होंने ये भी कहा कि ये उनका पहला और आखिरी डांस है। आगे से डांस करने के लिए उन्होंने साफ मना कर दिया है। वीडियो में पहले दीपक और जया ने मिस खिलाड़ी चाहिए गाने में डांस किया। इसके बाद जया ने अकेले बोले चूड़ियां, बोले कंगना गाने में डांस किया। शादी के करीब तीन हफ्ते बाद दीपक चाहर ने ये वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस को सरप्राइज दिया।


दीपक चाहर IPL 2022 से बाहर हो गए थे

IPL 2022 में इस साल दीपक चाहर को बोली बहुत ऊंची लगी थी। 14 करोड़ में चेन्नई ने उन्हें खरीदा था। हालांकि इंजरी के कारण वो IPL 2022 का हिस्सा नहीं रहे। शुरूआत में कुछ मैचों में वो नहीं खेले। कहा गया था कि वो जल्द ही रिकवर होकर वापसी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दीपक पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। दीपक चाहर इस समय भी इंजरी से जूझ रहे हैं। टीम का हिस्सा वो इस समय नहीं है। इस लिहाज से देखा जाए तो इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा भी वो नहीं रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Veer Mahaan ने WWE रिंग में 256 दिन तक चैंपियन रहने वाले दिग्गज को कूटा, मेन इवेंट में हुई तोड़फोड़

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल