23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान अक्षर पटेल का टीम कैंप में भव्य स्वागत

Axar Patel Joins DC Camp: आईपीएल 2025 से पहले आज मंगलवार 18 मार्च को दिल्‍ली के कप्‍तान अक्षर पटेल टीम कैंप से जुड़ गए। डीसी कैंप में पहुंचने पर साथी खिलाडि़यों ने पटेल का भव्य स्वागत किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Mar 2025, 9:52 AM IST

axar patel grand welcome

Axar Patel Joins DC Camp: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का आगाज होने में अब सिर्फ तीन दिन बाकी है। सभी टीमें अपने-अपने कैंप में तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कैंप में लंबे समय से तैयारियां चल रही थी। वहीं, आज मंगलवार 18 मार्च दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक्त कप्तान अक्षर पटेल भी टीम कैंप से जुड़ गए हैं। टीम के साथी खिलाडि़यों ने अपने नए कप्‍तान शानदार अंदाज में स्‍वागत किया। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के साथ अपने सफल अभियान के बाद अक्षर ब्रेक पर थे।

खुशमिजाजी के साथ मिले गले

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्‍शन से पहले दिल्‍ली कैपिटल्‍स फ्रैंचाइजी ने अक्षर पटेल को रिटेन किया था और हाल ही में उन्‍हें टीम का कप्‍तान बनाने का फैसला किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया अकाउंट से अक्षर पटेल के टीम में स्वागत के वीडियो शेयर किए। एक वीडियो में डीसी फैंस उनका स्‍वागत करते दिख रहे हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में बड़ी खुशमिजाजी के साथ वह साथी खिलाडि़यों से गले मिलते और हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : IPL 2025 से पहले टॉरेंट ग्रुप ने किया गुजरात टाइटंस को टेकओवर, BCCI से भी मिली मंजूरी

आईपीएल में अक्षर पटेल की कप्तानी का रिकॉर्ड

बता दें कि इससे पहले भी अक्षर पटेल एक बार दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं। पिछले सीजन में अक्षर टीम के उप-कप्तान थे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ़ एक मैच में उन्‍होंने टीम की कप्‍तानी की थी, जब ऋषभ पंत को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया था। हालांकि उस मैच में दिल्ली को 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में अक्षर ने 39 गेंदों पर 57 रन बनाए थे।