
LSG vs DC: IPL 2025 का 40वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुआ। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया और अच्छी शुरुआत के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट पर 159 रन के स्कोर पर रोक दिया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार सबसे सफल बॉलर के तौर पर उभरे। उन्होंने ना सिर्फ किफायती बॉलिंग की बल्कि चार महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग भी है। हालाकि इस दौरान मिचेल मार्श को यॉर्कर पर बोल्ड करना खासा चर्चा में है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की ओपनिंग जोड़ी की बदौलत लखनऊ ने तेज तर्रार शुरुआत की और पहले 10 ओवर में 87 रन ठोक डाले। लखनऊ को एडेन मार्करम के तौर पर 33 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के संग अर्द्धशतक (52 रन) ठोक आउट हुए। ऐसे में मिचेल मार्श के कंधों पर जिम्मेदारी ली। वह 36 गेंदों पर 45 रन बना लिए थे और इस दौरान तीन चौके और एक छक्के लगाते चुके मिचेल मार्श बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे, तभी 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर मुकेश कुमार ने खतरनाक यॉर्कर डाली, जिसका वह बचाव नहीं कर सके, नतीजन विकेट की गिल्ली उड़ गई। मुकेश कुमार की यह गेंद इतनी घातक थी कि मिचेल मार्श को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वैसे इस तरह का यॉर्कर आप अकसर जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क जैसे तेज गेंदबाजों को ही फेंकते हुए देखते हैं। इससे पहले इसी ओवर (14.2वें ओवर) में मुकेश कुमार ने अब्दुल समद को पवेलियन की राह दिखाई थी।
मुकेश कुमार ने 2023 में IPL करियर करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स की ओर से की थी। तब से अब तक उन्होंने आईपीएल में कुल 28 मैच खेले हैं, तब से उन्होंने 28.39 की औसत और 10.12 की इकॉनमी से 33 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देकर 4 विकेट रहा है। वह मौजूदा सीजन में अब तक 8 मैचों में 27.0 की औसत के साथ कुल 9 विकेट चटकाए हैं।
Updated on:
22 Apr 2025 10:51 pm
Published on:
22 Apr 2025 10:48 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
