28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंग्लैण्ड दौरे से पहले धोनी हैं अकेले इस सीक्रेट मिशन पर, हो सकता है टीम इंडिया को बड़ा फायदा

अब जब वर्ल्डकप में बस एक वर्ष शेष है तो धोनी जैसे महान बल्लेबाज और क्रिकेट इतिहास में मिले आज तक के सबसे बेहतरीन फिनिशर्स में से एक भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी...

3 min read
Google source verification

image

Prabhanshu Ranjan

Jun 19, 2018

dhoni before england tour

इंग्लैण्ड दौरे से पहले धोनी हैं अकेले इस सीक्रेट मिशन पर, हो सकता है टीम इंडिया को बड़ा फायदा

नई दिल्ली । हर बल्लेबाज के जीवन में एक ऐसा समय आता है जब उसका बल्ला उसका साथ नहीं देता, जब अच्छे शॉर्ट्स पर भी रन नहीं बनते और उस खिलाड़ी को फैंस के गुस्से का भी सामना करना पड़ता है । ऐसी सिचुऐशन लगभग हर खिलाड़ी ने अपने करियर के दौरान देखी है और ऐसी सिचुऐशन में कोई खिलाड़ी कैसे रिस्पॉन्स करता है और कैसे अपने खराब समय से लड़ कर वापसी करता है यहीं एक साधारण और महान खिलाड़ी के बीच का अंतर होता है ।

सचिन कर चुके हैं पहले अभ्यास के दौरान एक्सपेरिमेंट्स
आपको याद होगा कैसे सचिन एक समय खराब दौर से गुजर रहें थे और उन्हें संन्यास लेने कि सलाह बहुत से लोगों ने दे डाली थी फिर उन्होंने मुँह से नहीं अपने बल्ले से जवाब देते हुए सभी आलोचनाओं को विराम लगा दिया था । सचिन ने तब अपने करियर के आखिरी के कुछ वर्ष मुंबई के बांद्रा कुर्ला परिसर में खुद ही अभ्यास करते हुए बिताया था । तब वो घंटों नेट्स पर अपने शॉर्ट्स को धार देते थे यहीं नहीं उन्होंने अपने बल्लेबाजी को और बेहतर बनाने के लिए कई एक्सपेरिमेंट्स भी किये । ग्रेनाइट पर बल्लेबाजी , प्लास्टिक और रबर की गेंद से प्रैक्टिस इसमें मुख्य है । अब जब वर्ल्डकप में बस एक वर्ष शेष है तो धोनी जैसे महान बल्लेबाज और क्रिकेट इतिहास में मिले आज तक के सबसे बेहतरीन फिनिशर्स में से एक भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फ़ार्म को लेकर लगातार सवाल उठ रहे है । इस आईपीएल को छोड़ दे तो पिछले कुछ समय में धोनी उस जैसी बल्लेबाजी नहीं कर पायें हैं जैसी उनसे उम्मीदें होती है ।

इंग्लैण्ड दौरा है काफी महत्वपूर्ण
सचिन जैसे ही दौर से अभी धोनी गुजर रहें हैं और उनके जैसे ही धोनी भी नेट्स पर खूब मेहनत कर रहे हैं ,अगली सीरीज भारत को इंग्लैण्ड में खेलनी है और विश्वकप के इंग्लैण्ड में होने की वजह से इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है । धोनी के पिछले रिकॉर्ड्स को देखे तो बाकी के मुल्कों के खिलाफ अपने करियर में जैसे धोनी खुल कर खेले हैं वैसा वो इंग्लैण्ड में नहीं कर पायें हैं, शायद इस लिए धोनी बैंगलोर में आज कल नेट्स पर पसीना बहा रहें हैं ।


बल्लेबाजी बेहतर करने के लिए कड़ी प्रैक्टिस जारी
यो-यो टेस्ट में 15 जून को टेस्ट देने के बाद वो टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ियों के बाद भी एनसीए में टिके हैं । धोनी के अभ्यास सत्र में इस बार कई नई चीजें देखने को मिल रही है । अपनी बल्लेबाजी को और मजबूती देने और इंग्लैण्ड की तेज पिचों के लिए खुद को तैयार करने के लिए 22 यार्ड कि जगह 18 यार्ड कि पिच पर बल्लेबाजी करते देखे गए । दो घंटे लगातार प्रैक्टिस और फिर एक छोटा सा ब्रेक इस दौरान सिद्धार्थ कौल ने पूर्व भारतीय कप्तान को गेंदबाजी कि थ्रो-डाउन में धीरे-धीरे गेंद की गति बढ़ाई गई और इस दिग्गज ने शॉर्ट गेंद तथा बैक लेंथ गेंदों का समाना किया।

अच्छे गेंदों को सम्मान तो बुरी पर लम्बे शॉर्ट्स
धोनी ने कुछ गेंदों को रक्षात्मक तरीके से खेला, तो कुछ का सामना उन्होंने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर किया । जब भी उन्हें थोड़ी जगह मिलती वह अपने अंदाज में गेंद पर तेजी से प्रहार करते देखे गए । लॉफ्टेड शॉर्ट्स के दौरान उनके बल्ले से आती आवाज से लग रहा था वो गेंद को बल्ले के बीचो-बीच मारने में सफल हो रहे हैं । मिड विकेट, एक्स्ट्रा कवर और डीप फाइन लेग में काल्पनिक क्षेत्ररक्षक रख कर शार्दुल ने गेंद डाली और फिर धोनी ने क्षेत्ररक्षकों को ध्यान में रखते हुए शॉट खेले |

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग