नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो इन दिनों ट्विटर पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कूल दिखने वाले धोनी ने कुछ ऐसा किया के फैंस ने उन्हें उनकूल बुलाना शुरू कर दिया। लेकिन इसी वीडियो में टीम के कप्तान विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया जिससे उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।