
DPL 2026 Auction (फोटो सोर्स: DelhiPLT20)
DPL 2026 auction: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का ऑक्शन आज 1 जुलाई को दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए 600 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। ऑक्शन में ऋषभ पंत, मयंक यादव, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, सार्थक रंजन और सुयश शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर कोहली को सेंट्रल दिल्ली किंग्स फ्रैंचाइजी ने महज 1.20 लाख में खरीदा है, जिनका कैटेगरी सी में बेस प्राइज एक लाख रुपये था। इस तरह उन पर 20 हजार ऊपर ही बोली लग सकी है।
बता दें कि डीपीएल 2026 ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने 65 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। नीलामी में हर टीम को 1.5 करोड़ रुपये का पर्स दिया गया है। ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों को चार कैटेगरी में बांटा गया है। पहली कैटेगरी मार्की प्लेयर्स की है, जिसमें इंडिया इंटरनेशनल, इंडिया ए प्लेयर और वे प्लेयर जो पिछले 3 सीजन में से किसी में भी आईपीएल स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं। इन प्लेयर्स का बेस प्राइज 10 लाख रुपये है।
दूसरी कैटेगरी ए है, जिसमें दिल्ली के सीनियर मेंस प्लेयर, जो पिछले 3 डोमेस्टिक सीजन में से किसी में भी खेले हैं। इस कैटेगरी के प्लेयर्स का बेस प्राइज 5 लाख रुपये है। वहीं, तीसरी कैटेगरी बी है, जिसमें दिल्ली अंडर-23, अंडर-19 और अंडर-16 प्लेयर को रखा गया है। इस कैटेगरी के प्लेयर्स का बेस प्राइज 3 लाख रुपये है। जबकि चौथी कैटेगरी सी है, जिसमें दिल्ली के लीग क्रिकेट सर्किट से डीडीसीए रजिस्टर्ड प्लेयर शामिल हैं। इस कैटेगरी के प्लेयर्स का बेस प्राइज एक लाख रुपये है।
कौशल सुमन - नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स - 3.80 लाख रुपये
दीपक पुनिया - ईस्ट दिल्ली राइडर्स - 1.40 लाख रुपये
अरुण पुंडीर - सेंट्रल दिल्ली किंग्स (RTM)
आर्यवीर कोहली - सेंट्रल दिल्ली किंग्स - 1.20 लाख रुपये
गौरव सरोहा - पुरानी दिल्ली 6 - 1 लाख रुपये
अजय राणा - वेस्ट दिल्ली लायंस - 1 लाख रुपये
कबी सचदेवा - पुरानी दिल्ली 6 - 1 लाख रुपये
हितेन दलाल - वेस्ट दिल्ली लायंस - 1 लाख रुपये
एकांश डोबाल - साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ रुपये
यमित सहरावत - साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ - Rs 1 लाख रुपये
पंकज जसवाल - पुरानी दिल्ली 6 - 10.50 लाख रुपये
अंशुमान हुड्डा - साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ ने 4.20 लाख रुपये
Updated on:
01 Jul 2026 04:27 pm
Published on:
01 Jul 2026 03:25 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
