8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

East Zone vs South Zone: दलीप ट्रॉफी का फाइनल हुआ ड्रॉ, तो कौन सी टीम बनेगी चैंपियन, जान लें BCCI का यह नियम

Duleep Trophy 2026 Final Rule: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने ईशान किशन के 270 रनों की बदौलत 708 रन बनाए। जवाब में साउथ जोन की शुरुआत खराब रही और 129 रन तक उसके चार विकेट गिर गए। ऐसे में ईस्ट जोन की स्थिति मजबूत नजर आ रही है।
2 min read
Google source verification
Yuvraj Singh praises Ishan Kishan

दोहरे शतक का जश्‍न मनाते ईशान किशन। (फोटो सोर्स: IANS)

Duleep Trophy Final, East Zone vs South Zone: दलीप ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां साउथ जोन की हालत खराब है। ईस्ट जोन ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 708 रन बनाए हैं, जिसमें कप्तान ईशान किशन ने 270 रनों की विशाल पारी खेली। इसके अलावा कुमार कुशाग्र ने भी शतक जड़ा, तो शिखर मोहन और अभिमन्यु ईश्वरन ने अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में साउथ जोन ने 129 रन पर ही अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं।

साउथ जोन की शुरुआत खराब

साउथ जोन की शुरुआत खराब रही और रिकी भुई सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नारायण जगदीशन और देवदत्त पडिक्कल के बीच 60 रन की साझेदारी हुई। साउथ जोन को 70 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा, जब जगदीशन 32 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन उन्हें मुकेश कुमार ने चलता कर दिया। शेख रशीद सिर्फ 27 रन बना सके और 129 के स्कोर पर साउथ जोन को चौथा झटका लग गया।

ड्रॉ होने पर ईस्ट जोन कैसे बनेगी चैंपियन

खिताबी मुकाबले के ड्रॉ होने की स्थिति में जो भी टीम पहली पारी में बढ़त हासिल कर लेगी, उसे चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा। घरेलू क्रिकेट का खिताबी मुकाबला 5 दिन का होता है और ऐसे में अगर मैच ड्रॉ होता है, तो पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम चैंपियन बन जाती है। इस मुकाबले की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ईस्ट जोन मजबूत स्थिति में नजर आ रही है और अगर पहली पारी में वह बढ़त हासिल कर लेती है और आगे चलकर मैच ड्रॉ हो जाता है तो ईशान जोन एंड कंपनी चैंपियन बन जाएगी।

पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ने ईस्ट जोन को बेहतरीन शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़ लिए। सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए, तो अभिमन्यु ईश्वरन 72 रन बनाकर आउट हुए। शिखर मोहन ने 85 रन बनाए, तो सुदीप कुमार सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन और कुमार कुशाग्र के बीच 260 रन की साझेदारी हुई। कुमार कुशाग्र 101 रन बनाकर आउट हुए, तो ईशान किशन ने 270 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 30 चौके और सात छक्के लगाए।

इसके बाद अनुकूल रॉय ने 45, कुनैन कुरैशी ने 40 और मोहम्मद शमी ने 28 रनों की पारी खेली, जिससे ईस्ट जोन पहली पारी में 708 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। साउथ जोन के लिए त्रिपुराणा विजय ने चार विकेट चटकाए, तो विमलिन और श्रेयस गोपाल को दो-दो सफलताएं मिलीं। मोहम्मद सिराज ने 25 ओवर में 140 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिली।