30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Emerging Asia Cup 2023: बांग्लादेश को 31 रन से हरा भारत ने जीता एमर्जिंग एशिया कप, श्रेयंका पाटिल और मन्नत कश्यप का जोरदार प्रदर्शन

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 127 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया और फिर श्रेयंका (13 रन पर चार विकेट) और मन्नत (20 रन पर तीन विकेट) की फिरकी की बदौलत बांग्लादेश को 19.2 ओवर में 96 रन पर ढेर कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 21 Jun 2023, 3:02 PM IST

asia_cup_emerging.png

Emerging Asia Cup 2023: महिला एमर्जिंग एशिया कप टी20 का फ़ाइनल मुक़ाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में भारत ने फिरकी गेंदबाज श्रेयंका पाटिल और मन्नत कश्यप की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से बुधवार को यहां बांग्लादेश को फाइनल में 31 रन से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने महिला एमर्जिंग एशिया कप टी20 खिताब जीत लिया है।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 127 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया और फिर श्रेयंका (13 रन पर चार विकेट) और मन्नत (20 रन पर तीन विकेट) की फिरकी की बदौलत बांग्लादेश को 19.2 ओवर में 96 रन पर ढेर कर दिया। ऑफ स्पिनर कनिका आहुजा ने भी 23 रन देकर दो विकेट चटकाए। श्रेयंका, मन्नत और कनिका की स्पिन तिकड़ी ने मिशन रोड ग्राउंड की धीमी पिच पर बांग्लादेश की बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

नाहिदा अख्तर ने बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक नाबाद 17 रन बनाए जबकि शोभना मोस्तरी ने 16 रन की पारी खेली। इससे पहले दिनेश वृंदा 29 गेंद में 36 रन बनाकर भारत की ओर से शीर्ष स्कोरर रहीं जबकि कनिका ने 23 गेंद में नाबाद 30 रन बनाए। बांग्लादेश की गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।

वृंदा और कनिका के अलावा भारत की ओर से विकेटकपर यू छेत्री (22) और कप्तान श्वेता सहरावत (13) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाईं। बांग्लादेश की तरफ से बाएं हाथ की स्पिनर नाहिदा ने 13 रन देकर दो जबकि ऑफ स्पिनर सुल्ताना खातून ने 30 रन देकर दो विकेट चटकाए। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबला एक भी गेंद फेंके बिना बारिश की भेंट चढ़ने के बाद फाइनल में जगह बनाई थी।