Shubman Gill breaks Virat Kohli Record: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी (Anderson Tendulkar Trophy) के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। भारत को भले ही पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड से 5 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा हो, लेकिन मेहमान टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसने तमाम भारतीय प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। सबसे अधिक सराहना क्रिकेट प्रशंसक शुभमन गिल की कर रहे हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से ना सिर्फ अंग्रेजों की नींद उड़ा दी है, बल्कि दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर बतौर कप्तान अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली है।