युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने खुलासा करते हुए बताया, तीन दिन पहले मेरी युवी से बात हुई। उसने बताया कि गिल ने अपने हाथों पर काम किया है। पहले उसके सीधे हाथ में कुछ परेशानी थी, जो अब सही हो गई है। हाथ की पोजीशन सही नहीं होने की वजह से पहले उसका बल्ला सही तरह से नहीं चलता था, लेकिन अब गिल जिस तरह से कवर ड्राइव लगा रहा है, उससे पता चलता है कि उसका सीधा हाथ अब सही दिशा में जा रहा है।