मोहम्मद सिराज इंग्लैंड की सरजमीं पर अमर सिंह, चेतन शर्मा, ईशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार के बाद पांच विकेट हॉल लेने वाले 5वें भारतीय तेज गेंदबाज बने हैं। इसके साथ ही 1993 के बाद पहली बार एजबेस्टन में 6 विकेट हॉल करने वाले मेहमान गेंदबाज भी बने हैं। सिराज के करियर का ये चौथा पांच विकेट हॉल है और 2024 में केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6-15 के बाद ये उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।