21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG vs PAK 1st Test: लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन अली उस्मान ने ढाया कहर, इंग्लैंड की आधी टीम को अकेले कर दिया ढेर

England vs Pakistan Leeds Test: लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 366 रन बनाकर पाकिस्तान पर 195 रन की बढ़त हासिल कर ली। अली उस्मान ने 5 विकेट लेकर पहली बार फाइव विकेट हॉल पूरा किया।
2 min read
Google source verification
PAK vs ENG

उस्मान अली (फोटो- England Cricket X)

Ali Usman Maiden Five Wicket Hall: लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने 8 विकेट गंवाकर 366 रन बना लिए हैं और 195 रन की बढ़त हासिल कर ली है। पाकिस्तान की पहली पारी 171 रन पर सिमट गई थी। जवाब में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी की और 4 विकेट पर 220 रन बना लिए थे। इसके बाद अली उस्मान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आखिरी चार विकेट 40 रन के अंदर चटका दिए, जिससे खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 366 रन पर 8 विकेट हो गया। उस्मान ने 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वह पाकिस्तान के पहले लेफ्ट आर्म स्पिनर बन गए, जिसने इंग्लैंड की धरती पर फाइव विकेट हॉल पूरा किया है।

उस्मान के नाम आखिरी 4 विकेट

अली उस्मान ने 30 ओवर में 92 रन दिए और 5 विकेट हासिल किए। उन्होंने आखिरी चार विकेट के अलावा जॉर्डन कॉक्स को भी पवेलियन की राह दिखाई। इसके अलावा पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास को एक सफलता मिली, तो खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली को भी पाकिस्तान की ओर से एक-एक विकेट मिला। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बेन डकेट और एमिलियो गे 50 के भीतर पवेलियन लौट गए। इसके बाद जॉर्डन कॉक्स और जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को 200 के करीब पहुंचा दिया। जॉर्डन कॉक्स जब आउट हुए, तब इंग्लैंड का स्कोर 198 रन था और फिर जो रूट 202 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे।

इसके बाद डैन लॉरेंस और हैरी ब्रूक के बीच 120 रन की साझेदारी हुई। लॉरेंस 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे और उसके बाद से पाकिस्तान के गेंदबाज अली उस्मान ने विकेटों की झड़ी लगा दी। उन्होंने हैरी ब्रूक, एटकिंसन और ओली रॉबिन्सन को एक के बाद एक आउट करके पाकिस्तान को मैच में वापस ला दिया।

पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने किया था सरेंडर

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पाकिस्तान की ओर से सिर्फ अब्दुल्ला शफीक और अर्धशतक जमा पाए थे और 61 रन बनाकर वह ओली रॉबिन्सन की गेंद पर बोल्ड हुए थे। इसके अलावा इमाम उल हक ने 42 रन बनाए थे, जबकि अजान ओवैस, शान मसूद, सऊद शकील दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सके। चोट के कारण बाबर आजम इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं, जिसकी वजह से सलमान अली आगा टीम की कमान संभाल रहे हैं।