21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG vs PAK: ‘महारिकॉर्ड’ से चूक गए जो रूट, 149 साल के क्रिकेट इतिहास में सिर्फ विराट कोहली कर पाए हैं ये कारनामा

Joe Root International Average: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जो रूट 66 रन की पारी के बाद 50 के इंटरनेशनल औसत के बेहद करीब पहुंच गए हैं। वह विराट कोहली के खास क्लब में शामिल होने से सिर्फ एक रन दूर रह गए।
2 min read
Google source verification
ENG vs NZ Oval

शतक जड़ने के बाद दर्शकों का अभिवादन स्‍वीकार करते जो रूट। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

England vs Pakistan 1st Test: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने 66 रन की पारी खेली और सचिन तेंदुलकर का एक महा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया, जिसमें उन्होंने 200 मैचों में 68 अर्धशतक लगाए थे। रूट ने सिर्फ 167 मैचों में यह कारनामा कर डाला। हालांकि वह विराट कोहली के एक खास क्लब में शामिल होने से चूक गए। कोहली क्रिकेट इतिहास के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंन क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 50 की औसत से कम से कम 10 हजार रन बनाए हैं। रूट अगर एक रन और बना लेते, तो वह भी इस क्लब में शामिल हो जाते। हालांकि दूसरी पारी में 51 रन बनाकर वह इस क्लब में शामिल हो सकते हैं।

रूट का इंटरनेशनल औसत 49.99

लीड्स में खेले जा रहे 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 8 विकेट गंवाकर 366 रन बना लिए थे और 195 रन की बढ़त हासिल कर ली है। पाकिस्तान को उन्होंने पहली पारी में 171 रन पर ढेर कर दिया था। इस मुकाबले में जो रूट ने 66 रन की पारी खेली। रूट ने 112 गेंदों का सामना किया और 10 चौके लगाए। उनकी 66 रन की पारी के बाद उनका औसत 49.99 हो गया।

सिर्फ कोहली कर पाए हैं ये कारनामा

टेस्ट, टी-20 और वनडे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका बैटिंग औसत 50 से अधिक का है। इस लिस्ट में अब जो रूट की एंट्री होने वाली है। हालांकि, पहली पारी में वह सिर्फ एक रन से चूक गए, लेकिन अगर दूसरी पारी में वह पाकिस्तान के खिलाफ 51 रन बना लेते हैं, तो वह विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।

इंंटरनेशनल क्रिकेट में 50 की औसत से 10 हजार रना बनाने वाले विराट कोहली इकलौते बल्लेबाज हैं। जो रूट 49.99 की औसत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 390 मुकाबलों में 22,833 रन बनाए हैं। जैक कैलिस 49.10 की औसत के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 25,534 रन दर्ज हैं। सचिन तेंदुलकर का 48.52 है और उन्होंने 34,357 रन बनाए हैं।