21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: श्रीलंका को सता रहा मानव सुथार की स्पिन का डर! कोलंबो टेस्ट से पहले चली बड़ी चाल

Colombo Pitch IND vs SL 2nd Test: खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कोलंबो की पिच को संतुलित बनाने का फैसला किया है। पहले टेस्ट में भारतीय स्पिनर्स के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद यह रणनीति बनाई गई है।
2 min read
Google source verification
Manav Suthar

युवा गेंदबाज मानव सुथार भारत के लिए दूसरी पारी के हीरो रहे। (photo - IANS)

IND vs SL Colombo Test: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला कोलंबो के सिंहलेज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी हासिल करना चाहेगी, तो वहीं टीम इंडिया श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। हालांकि, उससे पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ी चाल चली है और अब कोलंबो की पिच में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है।

गॉल में भारतीय स्पिनर्स ने चटकाए 15 विकेट

पहले टेस्ट में स्पिन फ्रेंडली विकेट पर भारतीय स्पिनर्स के कहर के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए थे। मानव सुथार ने अकेले 10 विकेट चटकाए थे, तो वहीं जडेजा ने भी घातक गेंदबाजी की थी। कुल मिलाकर श्रीलंका के 20 में से 15 विकेट तो भारतीय स्पिनर्स ने चटकाए थे। यही वजह है कि मानव सुथार और रविंद्र जडेजा को रोकने के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कोलंबो की पिच को संतुलित बनाने का फैसला किया है।

कोलंबो की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन अब वहां पर जितना फायदा स्पिनर्स को मिलेगा, उतना ही फायदा तेज गेंदबाजों को मिलेगा। इससे बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला इसलिए भी लिया है, क्योंकि उसकी टीम में दो ऐसे बल्लेबाजों को शामिल किया गया है, जिन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव ही नहीं है। दिनेश चंडीमल, कुसल मेंडिस और पथुम निसांका जैसे अनुभवी बल्लेबाजों के बाहर होने के बाद टीम पर सीरीज में हार का खतरा मंडरा रहा है।

दूसरी पारी में सुथार ने ढाया कहर

PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंकाई अधिकारियों को लगता है कि अगर स्पिन पिच कोलंबो में बनती है, तो वह टीम पर भारी पड़ सकती है। गॉल टेस्ट में जहां श्रीलंका के 10 में से 8 विकेट स्पिनर्स ने चटकाए थे, तो वहीं दूसरी पारी में 10 में से 7 विकेट स्पिनर्स ने लिए थे। इसमें से मानव सुथार ने अकेले 6 विकेट लिए थे, तो जडेजा के नाम एक विकेट आया था। प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और सिराज ने एक विकेट हासिल किया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से शुरू होगा, जिसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स के अलावा सोनी लिव ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग