ENG vs PAK Live Streaming: न स्टार न जियो सिनेमा, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज को यह चैनल दिखाएगा भारत में लाइव
ENG vs PAK Live Streaming: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण क्रिकेट फैंस भारत में लाइव देख सकते हैं। इस सीरीज के सभी मैच भारत में टीवी और ऑनलाइन भी देखे जा सकेंगे।
ENG vs PAK T20 Live Streaming Details: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 4 टी20 मैचों की सीरीज का सीधा प्रसारण भारत में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। पाकिस्तान को आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में हार मिली थी लेकिन उसके बाद बाबर आजम एंड कंपनी ने शानदार वापसी की और सीरीज के बचे हुए दोनों आखिरी मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। अब इंग्लैंड दौरे पर यह टीम अपनी ताकत का परखना चाहेगी। यह सीरीज इस लिए भी खास है, क्योंकि इसके पहले मैच के प्रदर्शन के बाद ही पीसीबी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान करेगी।
ENG vs PAK Live Streaming कहां देखें?
ऐसे में इस सीरीज पर भारतीय फैंस की भी नजरे होंगी। भारत में इस सीरीज के सभी मैचों के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स के पास है। ऐसे में भारत में रहने वाले फैंस इस मैच को सोनी लिव के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग और सोनी स्पोर्ट्स के टीवी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं।
ENG vs PAK के लिए पाकिस्तान की टीम
सैम अयूब, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, शादाब खान, उस्मान खान, हसन अली , हारिस रऊफ, आगा सलमान, अबरार अहमद और इरफान खान।