IPL 2024, RCB vs CSK Weather Update: दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर अब 18 मई, शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) में खेले जाने वाले RCB vs CSK मैच पर टिकी है। इस मैच से कम से कम एक प्लेऑफ की टीम मिलेगी। हालांकि शनिवार के बेंगलुरु के मौसम (Bengaluru Weather) का अनुमान देखकर रॉयल चैलेंजर्स के फैंस परेशान हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के 13 मैचों में 14 अंक हैं और उनका नेट रनरेट काफी बेहतर है। दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 13 मैचों में 12 अंक हैं और उनका नेट रनरेट चेन्नई सुपर किंग्स से कम है। हालांकि अगर बेंगलुरु 18 मई को होने वाले घमासान में येलो आर्मी को पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन से हरा देती है तो वे प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं।