19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG vs SL: 16 साल से श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ नहीं मिली जीत, क्या आज मैनचेस्टर में बदलेगी कहानी? जानें लाइव डिटेल्स

ENG vs SL 3rd T20: इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें आज मैनचेस्टर में 3 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेंगी, जहां चरिथ असलंका की अगुवाई वाली टीम 12 साल के बाद अंग्रेजों के खिलाफ पहली जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी।
2 min read
Google source verification
Eng vs SL T20 series 2026

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (फोटो- England Cricket X)

ENG vs SL T20 Head To Head Record: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच T20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज मैनचेस्टर में खेला जाएगा। शुरुआती दोनों मुकाबलों में हारकर सीरीज गंवा चुकी श्रीलंका की टीम के पास आज साख बचाने का तो मौका होगा ही, साथ ही वह 12 साल की कहानी बदलना चाहेगी। श्रीलंका ने आखिरी बार इंग्लैंड को 2014 में हराया था। उसके बाद से टीम को एक भी जीत नहीं मिली। इंग्लैंड की टीम अब तक लगातार 13 मुकाबलों में श्रीलंका को हरा चुकी है। ऐसे में श्रीलंका मैनचेस्टर में इंग्लैंड को हराकर कहानी बदलना चाहेगी।

कब और कहां देखें Live?

इस मुकाबले को भारत में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, जो मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। इस मुकाबले को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

2014 में श्रीलंका को मिली थी आखिरी जीत

पहली बार दोनों टीमें साल 2006 में आमने-सामने हुई थीं, जब साउथैम्पटन में मुकाबला खेला गया था और श्रीलंका ने दो रन से जीत हासिल की थी। शुरुआती पांच मुकाबलों में दोनों के बीच बेहतरीन टक्कर देखने को मिली। 3 में श्रीलंका ने जीत हासिल की, तो दो में इंग्लैंड ने जीत हासिल की। लेकिन उसके बाद से कहानी पूरी तरह बदल गई। 2014 में ओवल में खेला गया मुकाबला श्रीलंका ने 9 विकेट से जीता था और उसके बाद से श्रीलंका कभी भी इंग्लैंड को हरा नहीं पाई।

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड की टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी और वहां तीन मैचों की सीरीज खेली गई थी। तीनों में इंग्लैंड ने शानदार जीत हासिल की थी। हालांकि, दो मुकाबले करीबी रहे थे, लेकिन इंग्लैंड उसमें भी जीतने में सफल रहा था। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 16 में इंग्लैंड ने जीत हासिल की है, तो वहीं 4 मुकाबलों में श्रीलंका को जीत मिली।

हालांकि इस दौरान श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ जीत हासिल की है। 2022 में उसने एशिया कप का भी खिताब जीता लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ जीत के लिए अब तक तरसती रही है।