ENG-W vs IND-W 1st T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। दरअसल, नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में उन्होंने इंग्लैंड की गेंदबाजों की जमकर धुलाई करते हुए ना सिर्फ महिला टी-20 क्रिकेट में अपना पहला शतक ठोका बल्कि वह हरमनप्रीत कौर के बाद इस फॉर्मेंट में शतक जड़ने वाली दूसरी भारतीय क्रिकेटर बन गई।