दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा और धाकड़ बल्लेलाज विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद करुण नायर को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। भारतीय क्रिकेट टीम में 8 साल के बाद उनकी वापसी हुई है। उन्हें विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। घरेलू स्तर पर दमदार प्रदर्शन के चलते उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली, जहां उन्होंने 9 मैच में 54 की औसत से 863 रन बनाए, जिससे विदर्भ को अपना तीसरा रणजी ट्रॉफी खिताब हासिल करने में मदद मिली।