10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sri vs SA: चार दिनों तक चले टेस्ट मैच में श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाजों ने फेंके मात्र दो ओवर

श्रीलंका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के चौथे दिन सोमवार को यहां सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को दूसरी पारी में ऑल आउट कर यह मैच 199 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है। इसके साथ ही श्रीलंका के तेज गेंदबाजों ने पूरे मैच में केवल 2 ओवर गेंदबाजी की, यह अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 23 Jul 2018, 3:42 PM IST

नई दिल्ली। श्रीलंका के तेज गेंदबाजों ने पूरे मैच में केवल 2 ओवर गेंदबाजी की, यह अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। श्रीलंका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के चौथे दिन सोमवार को यहां सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को दूसरी पारी में ऑल आउट कर यह मैच 199 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है। दिग्गज गेंदबाज रंगना हेराथ ने 18वीं बार एक इनिंग में छह विकेट लेते हुए दक्षिण अफ्रीकी पारी को सस्ते में आउट किया। हलाकि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने दो मैचों की सीरीज की आखिरी पारी में अपना सबसे बढियां खेल दिखाया और थियुनिस डी ब्रून(101) के शतक की बदौलत 290 रन बनाए। यह रन अधिक नहीं थे जिस कारण उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने 12 साल बाद दक्षिण अफ्रीका को अपने घर में हराया है। श्रीलंका दक्षिण अफ्रीका से 2006 में 2-0 से जीती थी।


तेज गेंदबाजों ने फेके केवल 2 ओवर
आपको बता दें 15 से 19 मार्च तक 1877 में पहला टेस्ट मैच खेला गया था । जिसमें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आपस में भिड़ी थी तब ऑस्ट्रेलिया ने वो मुकाबला 45 रनों से जीत लिया था । तब से आज 141 साल बाद भी किसी टेस्ट में यह पहला मौक़ा था जब विजेता टीम ने अपने तेज गेंदबाजों से सिर्फ दो ओवर करवाया हो । यह दोनों ओवर कप्तान सुरंगा लकमल ने कराए जिसमे उन्होंने 8 रन खर्च किए। इसके अलावा सभी ओवर श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों ने फेंके।पहली इनिंग में सारे ओवर स्पिन गेंदबाजों ने ही कराए थे। पहली इनिंग में दिलरुआन परेरा ने 4 , अकीला धनञ्जय ने 5 और रंगना हेराथ ने 1 झटके थे। दूसरी पारी में रंगना हेराथ ने 6, दिलरुआन और अकीला ने 2-2 विकेट झटके।

यह भी पढ़ें- Sri vs SA: 12 सालों की लंबी जुदाई के बाद श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में दी मात


हेराथ ने भी दर्ज कराया रिकॉर्ड बुक में नाम
हेराथ ने दूसरी पारी में 6 विकेट झटककर मैच श्रीलंका की झोली में डाल दिया है। उन्होंने अपने करियर में 18वीं बार एक मैच में 6 विकेट झटके हैं। इस मामले में उनसे ऊपर केवल तीन गेंदबाज हैं। मुथैया मुरलीधरन ऐसा 30 बार कर चुके हैं वहीं शेन वार्न और अनिल कुंबले ऐसे 19 बार कर पाए हैं। रंगना हेराथ ने 37वीं बार एक इनिंग में 5 विकेट झटके हैं।